फीफा विश्व कप 2026: स्कॉटलैंड की लंबे इंतजार के बाद वापसी, हैती को 1-0 से हराया

फीफा विश्व कप 2026 में लंबे अंतराल के बाद लौटी स्कॉटलैंड ने ग्रुप सी के मुकाबले में हैती को 1-0 से शिकस्त दी और तीन अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

फीफा विश्व कप 2026 में 28 साल बाद वापसी करने वाली स्कॉटलैंड की टीम ने अपने अभियान की दमदार शुरुआत की और हैती को 1-0 से हराकर अहम तीन अंक अपने नाम किए। इस नतीजे के साथ स्कॉटलैंड का ग्रुप बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, फीफा विश्व कप में 1974 के बाद हिस्सा ले रही हैती की टीम को अपने पहले ही ग्रुप मुकाबले में निराशा हाथ लगी।

मैकगिन के गोल ने दिलाई जीत

ग्रुप सी के इस मुकाबले में जॉन मैकगिन ने 28वें मिनट में निर्णायक गोल दागा, जिसकी बदौलत स्कॉटलैंड ने विश्व कप फुटबॉल में 32 साल बाद शानदार वापसी को जीत में बदला। हैती के एक डिफेंडर से टकराकर गेंद मैकगिन के पास पहुंची और उन्होंने गोलकीपर जॉनी प्लासिड को चकमा देते हुए गेंद को जाल में पहुंचा दिया। यही गोल आखिर तक निर्णायक साबित हुआ।

लंबे इंतजार के बाद विश्व कप में जीत

स्कॉटलैंड 1998 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है। टीम ने 1990 के बाद विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की। इससे पहले उसने स्वीडन को 2-1 से हराया था।

तालिका में शीर्ष पर पहुंचा स्कॉटलैंड

ग्रुप के प्रबल दावेदार ब्राजील और मोरक्को के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इसी वजह से स्कॉटलैंड तीन अंक के साथ ग्रुप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

https://hindi.news18.com/news/sports/football-fifa-world-cup-2026-scotland-returned-to-after-28-years-with-victory-over-haiti-10568834.html