पानी के विवाद ने ली जान
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सटे सहसपुर के पास पानी को लेकर हुआ एक मामूली विवाद इतना बढ़ा कि उसने खूनी रूप ले लिया। देखते ही देखते यह छोटा-सा झगड़ा दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।
युवक को घेरकर पीटा
इस हिंसा के दौरान विनोद नाम के युवक को भीड़ ने चारों ओर से घेर लिया और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। हमले में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
इलाके में हाई अलर्ट
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मामले से जुड़ी जानकारी लगातार सामने आ रही है।
https://www.indiatv.in/india/national/dehradun-clash-on-tow-groups-over-water-police-high-alert-youth-brutally-killed-many-injured-2026-06-14-1224954