आज का पंचांग 14 जून 2026: अधिकमास श्राद्ध अमावस्या और रविवार व्रत पर सूर्य पूजा, जानें दिनभर के मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

14 जून 2026 को अधिकमास की श्राद्ध अमावस्या के साथ रविवार व्रत और सूर्य पूजा का संयोग है। जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल का पूरा ब्योरा।

आज ज्येष्ठ अधिकमास की श्राद्ध अमावस्या है, जिसे दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन के साथ रविवार व्रत और सूर्य देव की पूजा का विशेष संयोग बना है। पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, शुकुनि करण और धृति योग रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है और दिशाशूल पश्चिम दिशा में है।

श्राद्ध अमावस्या का महत्व

मान्यता है कि इस दिन पितर पितृ लोक से धरती पर आते हैं ताकि उनकी संतान तर्पण और श्राद्ध के माध्यम से उन्हें तृप्त कर सके। आज पितरों के निमित्त श्राद्ध, पिंडदान और पंचबलि कर्म करने से वे संतुष्ट होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। जो लोग ऐसा नहीं करते, उन्हें पितरों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पितृ दोष से मुक्ति के लिए आज पितरों का श्राद्ध अवश्य करें। शाम के समय घर के बाहर दक्षिण दिशा में पितरों के लिए दीपक प्रज्वलित करें।

रविवार व्रत और सूर्य पूजा

आज रविवार व्रत में सूर्य देव को जल अर्पित करें। सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें तथा सूर्य मंत्र का जाप करें। रविवार व्रत कथा सुनें और आरती करें। सूर्य मंत्र का जाप रुद्राक्ष या लाल चंदन की माला से करना शुभ माना जाता है। इस दिन लाल फूल, लाल फल, लाल चंदन, तांबा, गुड़ और गेहूं आदि का दान करें। पिता तथा घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें, इससे कुंडली का सूर्य दोष दूर होता है। यदि करियर में परेशानी चल रही हो तो सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी रहता है।

आज की तिथि और नक्षत्र

  • तिथि: चतुर्दशी – 12:19 पी एम तक, उसके बाद अमावस्या
  • नक्षत्र: रोहिणी – 10:14 पी एम तक, फिर मृगशिरा
  • करण: शकुनि – 12:19 पी एम तक, चतुष्पाद – 10:21 पी एम तक, फिर नाग
  • योग: धृति – 01:15 पी एम तक, उसके बाद शूल
  • पक्ष: कृष्ण
  • दिन: रविवार
  • चंद्र राशि: वृषभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त

  • सूर्योदय: 05:23 ए एम
  • सूर्यास्त: 07:20 पी एम
  • चंद्रोदय: 05:10 ए एम, 15 जून
  • चंद्रास्त: 06:44 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:02 ए एम से 04:43 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:54 ए एम से 12:49 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 02:41 पी एम से 03:37 पी एम
  • अमृत काल: 07:26 पी एम से 08:50 पी एम
  • निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, 15 जून से 12:42 ए एम, 15 जून

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • चर-सामान्य: 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
  • लाभ-उन्नति: 08:52 ए एम से 10:37 ए एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 10:37 ए एम से 12:21 पी एम
  • शुभ-उत्तम: 02:06 पी एम से 03:51 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ-उत्तम: 07:20 पी एम से 08:35 पी एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 08:35 पी एम से 09:51 पी एम
  • चर-सामान्य: 09:51 पी एम से 11:06 पी एम
  • लाभ-उन्नति: 01:37 ए एम से 02:52 ए एम, 15 जून
  • शुभ-उत्तम: 04:08 ए एम से 05:23 ए एम, 15 जून

आज के अशुभ समय

  • यमगण्ड: 12:21 पी एम से 02:06 पी एम
  • गुलिक काल: 03:51 पी एम से 05:35 पी एम
  • राहुकाल: 05:35 पी एम से 07:20 पी एम
  • दुर्मुहूर्त: 05:28 पी एम से 06:24 पी एम
  • दिशाशूल: पश्चिम

शिववास

आज शिववास श्मशान में – 12:19 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ रहेगा।

https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-14-june-2026-adhik-maas-shradh-amavasya-muhurat-ravivar-vrat-surya-puja-rahu-kaal-disha-shool-10566725.html