दवा से भी न जाए चोट का दर्द? हल्दी और चूने का यह घरेलू लेप दिला सकता है आराम

चोट, सूजन या खून जमने से बने हरे निशानों पर हल्दी और चूने का लेप राहत पहुंचा सकता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक के अनुसार इसे बनाने और लगाने का तरीका जानें।

घर के पुराने और आजमाए हुए नुस्खों में हल्दी और चूने का लेप आज भी खासी अहमियत रखता है। दादी-नानी के जमाने से चली आ रही यह तरकीब चोट और सूजन में राहत के लिए इस्तेमाल होती रही है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वीके पांडे का कहना है कि शरीर पर लगी चोट, सूजन या खून जमने की वजह से बने हरे निशानों पर यह लेप आराम दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।

कैसे तैयार करें यह लेप

इस लेप को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए थोड़ी-सी हल्दी और थोड़ा-सा चूना लें। अब इसमें पानी मिलाकर एक पतला पेस्ट बना लें, ताकि इसे आसानी से प्रभावित हिस्से पर लगाया जा सके।

लगाने का सही तरीका

तैयार लेप को दर्द या सूजन वाली जगह पर हल्के हाथों से लगाएं। इसके बाद उस हिस्से को किसी साफ कपड़े से ढक दें। डॉ. पांडे के अनुसार इस लेप को करीब 24 घंटे तक उसी जगह लगा रहने देना चाहिए, तभी इसका असर बेहतर तरीके से दिखता है।

क्यों फायदेमंद है यह मिश्रण

डॉ. पांडे बताते हैं कि हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, वहीं चूना भी सूजन को कम करने में सहायक माना जाता है। इन दोनों चीजों का मेल दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/health-injury-pain-persists-even-after-taking-medication-this-special-haldi-chuna-paste-will-provide-relief-local18-10567448.html