केदार योग 2026: सोमवती अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों पर रहेगी शिवजी की विशेष कृपा

15 जून 2026 को सोमवती अमावस्या के दिन केदार योग का निर्माण होगा। यह शुभ योग राशिचक्र की तीन राशियों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है।

Kedar Yog: ज्योतिष शास्त्र में जिन शुभ योगों का विशेष महत्व माना गया है, केदार योग उनमें से एक है। यह योग कुंडली में उस समय बनता है जब राहु और केतु को छोड़कर शेष सभी 7 ग्रह एक ही राशि में एकत्र हो जाते हैं। ऐसा ही दुर्लभ संयोग 15 जून को सोमवती अमावस्या के दिन देखने को मिलेगा। इस दिन सुबह के समय चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं 15 जून की दोपहर को सूर्य का गोचर भी मिथुन राशि में होगा। इस तरह मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा विराजमान रहेंगे, कर्क राशि में गुरु और शुक्र, शनि मीन राशि में तथा मंगल मेष राशि में स्थित रहेंगे। इस प्रकार 4 राशियों में सभी 7 ग्रह मौजूद रहेंगे और केदार योग का निर्माण होगा। इस योग का संबंध भगवान शिव से माना जाता है, इसलिए 15 जून को बनने वाला यह योग राशिचक्र की 3 राशियों को लाभ पहुंचा सकता है और इन जातकों पर भोलेनाथ की कृपा बरस सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

कर्क राशि

राशिचक्र की चौथी राशि कर्क के जातकों पर भगवान शिव की असीम कृपा सदैव बनी रहती है। 15 जून को केदार योग बनने से इस राशि वालों को शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। शिव कृपा से इन्हें करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं और बिगड़े हुए काम भी संवरेंगे। आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। विदेश से जुड़ा कारोबार करने वालों को बड़ी उपलब्धि हासिल होने के योग हैं।

धनु राशि

केदार योग का निर्माण इस राशि के जातकों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें शिव कृपा से मनचाही जगह नौकरी मिल सकती है। कारोबार के क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त हो सकती है और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।

कुंभ राशि

15 जून को केदार योग बनने से इस राशि के जातकों को बीते समय में किए गए प्रयासों का सुखद परिणाम मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और करियर के क्षेत्र में भी आप बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे। इस राशि के कुछ जातकों को किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर भी आपको ख्याति मिलने के योग बन रहे हैं। शिव कृपा से सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

https://www.indiatv.in/religion/news-kedar-yog-15-june-2026-somvati-amavasya-teen-rashiyon-ko-milegi-shiv-kripa-2026-06-13-1224864