लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बनेंगे सेना के नए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, ऑपरेशन सिंदूर में रहा था अहम योगदान

केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया है। मौजूदा समय में सेना के वाइस चीफ के पद पर तैनात सेठ ने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश की सेना का अगला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त करने का फैसला लिया है। फिलहाल वे भारतीय सेना में वाइस चीफ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर में निभाई बड़ी भूमिका

वाइस चीफ बनने से पहले धीरज सेठ दक्षिणी सेना कमांडर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका अदा की थी, जिसकी सराहना की जाती रही है।

कई अहम पदों पर रह चुके हैं सेठ

अपने सैन्य करियर में धीरज सेठ कई महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरे पदों पर तैनात रहे हैं। उनके व्यापक अनुभव और सैन्य अभियानों में योगदान को देखते हुए उन्हें सेना के सर्वोच्च पद की कमान सौंपी जा रही है।

https://www.indiatv.in/india/national/government-appoints-lieutenant-general-dhiraj-seth-as-chief-of-army-staff-know-about-him-2026-06-13-1224869