रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चिकन नेक
सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जिसे आमतौर पर चिकन नेक के नाम से जाना जाता है, भारत के लिए बेहद संवेदनशील इलाका है। यह मात्र 20 से 22 किलोमीटर चौड़ा भूमि गलियारा है, जो पूर्वोत्तर के राज्यों को शेष भारत से जोड़ने वाली इकलौती कड़ी है। चीन की मंशा हमेशा से इस क्षेत्र पर रही है और 1962 के युद्ध में उसने इस कॉरिडोर को भारत से अलग करने की नाकाम कोशिश की थी। वर्तमान में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद ढाका के नए नेतृत्व के रुख ने भी इस क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों को और बढ़ा दिया है।
रक्षा प्रणाली को मजबूती
भारत सरकार इन खतरों को देखते हुए पूरी तरह सतर्क है और अब चिकन नेक को सुरक्षित करने के लिए इसे हाथी के पैर की तरह मजबूत बनाने पर काम कर रही है। रक्षा तैयारियों के तहत यहां राफेल लड़ाकू विमान और S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तैनाती के साथ ही जमीन के नीचे यानी पाताल में एक बड़ा अंडरग्राउंड डिफेंस हब बनाने की योजना पर काम चल रहा है।
कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव
सुरक्षा के अलावा सरकार इस संकरे इलाके की कनेक्टिविटी सुधारने पर भी जोर दे रही है। इस कॉरिडोर को तेज गति देने के लिए बुलेट ट्रेन नेटवर्क और अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे से जोड़ने की रूपरेखा तैयार की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सेना और रसद की आवाजाही बिना किसी बाधा के सुनिश्चित की जा सके।
https://hindi.news18.com/photogallery/nation/siliguri-corridor-chicken-neck-underground-defence-hub-expressway-bullet-train-connectivity-rafale-s400-brahmos-11001728.html