लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बनेंगे देश के अगले थल सेनाध्यक्ष, रक्षा मंत्रालय का आदेश जारी; जानिए कब संभालेंगे जिम्मेदारी

रक्षा मंत्रालय ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का नया थल सेनाध्यक्ष नियुक्त करने का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। वह 30 जून, 2026 को मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से कमान संभालेंगे।

देश को जल्द ही नया सेना प्रमुख मिलने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने थल सेनाध्यक्ष (Chief of the Army Staff) की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (PVSM, UYSM, AVSM) को सेना का अगला प्रमुख बनाए जाने पर अपनी मंजूरी दे दी है। वह जनरल के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

कब संभालेंगे कमान

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 30 जून, 2026 को कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (PVSM, AVSM) का स्थान लेंगे। नए थल सेनाध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2028 तक रहेगा।

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद आदेश

राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद रक्षा मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। इस संबंध में मंत्रालय के संयुक्त सचिव सत्यजीत मोहंती के हस्ताक्षर से पत्र भेजकर सभी संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

https://hindi.news18.com/news/nation/lt-gen-dhiraj-seth-appointed-as-new-indian-army-chief-to-succeeding-gen-upendra-dwivedi-retirement-10566881.html