मटका नहीं ठंडा कर रहा पानी? मिट्टी का कुंजा देगा फ्रिज जैसी कूलिंग, एक बार जरूर आजमाएं

गर्मी में अगर मटके का पानी ठंडा नहीं हो पा रहा, तो मिट्टी का कुंजा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, जो प्राकृतिक वाष्पीकरण के जरिए ज्यादा ठंडक देता है।

तेज गर्मी के मौसम में अगर आपके घर का मटका पानी को पर्याप्त ठंडा नहीं कर पा रहा है, तो मिट्टी का कुंजा एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। आकार में यह मटके की तुलना में छोटा होता है और इसका मुंह काफी पतला रखा जाता है। इसी बनावट की वजह से बाहर की गर्म हवा आसानी से इसके भीतर प्रवेश नहीं कर पाती।

कुंजा क्यों देता है ज्यादा ठंडक

कुंभकारों का कहना है कि कुंजे की मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म छिद्रों से प्राकृतिक वाष्पीकरण की प्रक्रिया होती है। यही वजह है कि यह मटके के मुकाबले पानी को अधिक ठंडा रखता है। पतला मुंह होने के कारण भीतर का ठंडापन भी लंबे समय तक बना रहता है।

पानी रहता है सुरक्षित, मिलती है सौंधी खुशबू

कुंजे में रखा पानी न सिर्फ सुरक्षित रहता है, बल्कि इसमें मिट्टी की सौंधी खुशबू भी घुल जाती है, जो पीने के अनुभव को और बेहतर बना देती है।

सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो कुंजे का पानी फ्रिज के नुकसानदेह पानी से बेहतर माना जाता है। इसे पाचन के लिए भी गुणकारी समझा जाता है, इसलिए गर्मी के मौसम में इसे एक बार जरूर आजमाया जा सकता है।

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/tips-and-tricks-clay-pot-vs-mitthi-ka-kunja-water-cooling-tips-fridge-alternative-summer-local18-10565551.html