धनु राशिफल 13 जून 2026: वृषभ में चंद्रमा से धनु जातकों को मिलेगा शुभ फल, भावुक होकर न गंवाएं बड़ा अवसर

13 जून 2026 को धनु राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च अवस्था में रहेंगे, ऐसे में भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचने और सेहत का ध्यान रखने की सलाह है।

13 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिला-जुला साबित होने वाला है। ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार आज कई विशेष योग बन रहे हैं, जिनका सीधा असर धनु राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि आज चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च अवस्था में रहेंगे और कृतिका नक्षत्र में गोचर करेंगे।

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक आज वृषभ राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति बनने से इसका विशेष प्रभाव सामने आएगा। चंद्रमा के वृषभ राशि में रहने से धनु जातकों पर काफी सकारात्मक परिणाम पड़ने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि आज मासिक शिवरात्रि भी रहेगी।

दिन की शुरुआत में रखें सावधानी

पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातकों को दिन की शुरुआत विशेष सतर्कता के साथ करनी होगी। आज विरोधियों की गतिविधियां भी बढ़ सकती हैं, इसलिए अनावश्यक विवाद और बहस से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा।

भावनाओं में बहकर न लें कोई फैसला

ज्योतिषाचार्य के अनुसार धनु राशि के जातकों को आज किसी भी तरह का निर्णय लेते समय भावुक नहीं होना चाहिए। जल्दबाजी या भावनाओं में लिया गया कोई भी फैसला आज नुकसान पहुंचा सकता है।

उन्होंने बताया कि आज परिवार के सदस्यों और खासतौर पर जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा, जिससे मानसिक तनाव कम हो सकता है। परिवार में आपकी सोच की सराहना होगी और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में भी प्रगति के संकेत हैं।

कारोबार और पढ़ाई में मिलेगा लाभ

कारोबार से जुड़े लोगों को आज व्यापार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा और उन्हें अपनी मेहनत का परिणाम मिल सकता है।

नौकरीपेशा लोगों के लिए सलाह

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को अपनी जिम्मेदारियों से भागने के बजाय उन्हें पूरी गंभीरता के साथ निभाना चाहिए। सेहत के लिहाज से आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है और जातकों को अपने खानपान में संतुलन बनाए रखना चाहिए।

वैवाहिक जीवन और शुभ अंक

विवाहित जातकों के लिए दिन अपेक्षाकृत सुखद रहेगा और आपको अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज आपके लिए शुभ अंक 9 रहेगा।

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-dhanu-rashifal-13-june-2026-sagittarius-horoscope-in-hindi-mixed-day-do-not-make-decisions-based-on-emotions-local18-ws-el-10565110.html