बैंगनी रंग का खट्टा-मीठा और हल्का कसैला स्वाद वाला जामुन गर्मियों के आखिर और मानसून की शुरुआत में बाजार में दिखने लगता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर एक खास मौसमी फल है, जो मुख्य रूप से मई से जुलाई के बीच मिलता है। बारिश के दिनों में ताजा जामुन खाने के लिए आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
पोषक तत्वों से भरपूर है जामुन
पोषण की दृष्टि से जामुन बेहद समृद्ध फल है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन ए जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
सेहत के लिए फायदेमंद
जामुन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। साथ ही, डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खासतौर पर लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।
इन चीजों से करें परहेज
भले ही जामुन सेहत के लिए फायदेमंद हो, लेकिन इसे खाते समय या खाने के तुरंत बाद कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा न करने पर इसके फायदे की जगह नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इसलिए जामुन का सेवन हमेशा सही तरीके और सही समय पर करना चाहिए।
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-what-should-you-not-eat-immediately-after-consuming-jamun-experts-warn-jamun-khane-ke-fayde-nuksan-10564994.html