वृषभ राशि: आज किस्मत देगी साथ और बरसेगा धन, पर प्रेम जीवन में रहें सतर्क

ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के अनुसार आज वृषभ राशि वालों का दिन आर्थिक रूप से शानदार रहेगा, लेकिन सेहत और प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर बारह राशियों का राशिफल तैयार किया जाता है। आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार आज अश्वनी नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग बन रहा है। इस समय चंद्रमा मेष राशि में संचरण कर रहे हैं, जबकि सूर्य वृषभ राशि में स्थित है। आइए जानते हैं कि काशी के ज्योतिषाचार्य के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए यह शुक्रवार बिजनेस, करियर और प्रेम जीवन की दृष्टि से कैसा रहने वाला है।

कैसा रहेगा आज का दिन

ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन बेहद शानदार रहेगा। आज आप पर धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और आप आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। हालांकि इस दौरान अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही बेवजह के लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाए रखें।

व्यावसायिक यात्रा से होगा लाभ

जो जातक बिजनेस से जुड़े हैं, वे आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं और इससे उन्हें फायदा भी मिलेगा। यदि आप एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के कारोबार से जुड़े हैं तो आज उम्मीद से कहीं अधिक धन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को सलाह है कि वे ऑफिस में बेवजह की बहस और विवाद से बचें और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें।

सोने-चांदी में निवेश रहेगा फायदेमंद

निवेश की योजना बना रहे वृषभ राशि के जातक आज सोने और चांदी में पैसा लगा सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छा रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा किसी छोटे प्लॉट में भी निवेश किया जा सकता है। इस लिहाज से यह समय आपके लिए काफी अनुकूल है।

प्रेम जीवन में रहें सावधान

आज वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पार्टनर के साथ नोकझोंक या झगड़ा होने की आशंका है, इसलिए अपने रिश्ते को संभालकर रखें। वहीं विवाहित जातकों का दिन बेहतरीन रहेगा। आप कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।

शुभ रंग और उपाय

आज आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 4 है। यदि वृषभ राशि के जातक किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं तो दही खाकर ही निकलें। ऐसा करने से आपके काम जरूर बनेंगे।

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-vrishabh-rashi-horoscope-12-june-business-career-love-life-and-job-astrology-prediction-local18-10561377.html