पणजी स्थित हवाई बीच पर एक महिला डॉक्टर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतका गोवा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में कार्यरत थीं और उनकी उम्र 23 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने भी जांच के आदेश दिए हैं।
शाम को बीच पर मिला शव
पुलिस के अनुसार महिला डॉक्टर का शव शाम के समय हवाई बीच पर बरामद हुआ। मामले की जांच हत्या के एंगल से की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मौके की बारीकी से छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही महिला के साथियों और परिचितों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, ताकि उनकी परिस्थितियों और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान
महिला डॉक्टर की इस तरह हुई मौत पर स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. जय प्रकाश तिवारी को मेडिकल जांच के आदेश दिए हैं, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-23-year-old-woman-doctor-from-goa-medical-college-found-dead-at-hawaii-beach-panaji-medical-investigation-underway-ws-l-10559107.html