बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 25 साल के युवक ने अश्लील हरकत कर दी। यह वारदात उस समय हुई जब बच्ची पड़ोस के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने के लिए गई हुई थी।
कैसे हुई पूरी घटना
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका मौजूद नहीं थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक मो. हमीद वहां पहुंच गया और चार साल की मासूम को गोद में उठाकर गंदी हरकत करने लगा। आसपास के कुछ लोगों की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत युवक को पकड़ लिया और उसे वहीं रोककर पुलिस को सूचना दे दी।
मां ने बयां किया पूरा घटनाक्रम
पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपनी बच्ची को आंगनबाड़ी केंद्र छोड़कर आई थीं, लेकिन वहां सेविका की गैरमौजूदगी में युवक ने आकर गलत हरकत शुरू कर दी, जिससे बच्ची रोने लगी। उन्होंने बताया कि उस समय केंद्र में अधिक बच्चे मौजूद नहीं थे, सिर्फ तीन-चार बच्चे ही थे और आंगनबाड़ी सेविका भी वहां नहीं थी।
बच्ची को रोता देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। वहीं बच्ची ने भी अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बता दिया।
आरोपी जेल भेजा गया
घटना के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
https://hindi.news18.com/news/bihar/muzaffarpur-maniyari-anganwadi-young-man-inappropriate-act-with-4-year-old-baby-girl-ws-l-10558437.html