Chandra Gochar: ज्योतिष की दृष्टि से 11 जून 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन चंद्रमा अपनी पुरानी स्थिति मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर 11 जून की सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर होगा। संयोग की बात यह है कि इसी दिन परम एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। साथ ही चंद्रमा और मंगल मेष राशि में एक साथ आकर युति बनाएंगे, जिससे महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा। यही कारण है कि चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशियों के जातकों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों पर इस योग की विशेष कृपा बरसेगी।
मेष राशि
इस बार महालक्ष्मी योग आपकी अपनी राशि में ही बन रहा है, इसलिए आर्थिक मोर्चे पर आपको उम्मीद से कहीं बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से कहीं फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ जातकों के जीवनसाथी को करियर में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वालों के लिए भी यह दौर बंपर मुनाफे वाला रह सकता है। मंगल और चंद्रमा की युति से दांपत्य और प्रेम जीवन में भी मधुरता और रोमांस बढ़ेगा।
कर्क राशि
चंद्रमा के गोचर से बनने वाला महालक्ष्मी योग आपकी राशि से दसवें भाव में निर्मित होगा, जिसे लाभ का भाव भी माना जाता है। इस योग के प्रभाव से जीवन के अनेक क्षेत्रों में आपको फायदा मिल सकता है। कुछ जातकों की आमदनी में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है या पदोन्नति के अवसर खुल सकते हैं। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो अच्छे मुनाफे की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी संतुलन और सामंजस्य बना रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के भाग्य और धर्म से जुड़े नवम भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे और वहीं महालक्ष्मी योग बनेगा। इस शुभ योग के चलते इस राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर साथ मिल सकता है। अतीत में यदि आपने कहीं पैसा लगाया था तो अब उसका लाभ मिलने के योग हैं। कुछ जातक अपना नया कारोबार शुरू करने में सफल रहेंगे। उच्च शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।
मीन राशि
आपकी राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे और मंगल के साथ मिलकर महालक्ष्मी योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष में दूसरे भाव को धन का भाव कहा गया है, इसलिए यह योग आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को मनचाहे वेतन पर रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा पैतृक कारोबार से भी लाभ की संभावना है। सेल्स, मीडिया और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
https://www.indiatv.in/religion/news-chandra-gochar-11-june-2026-mesh-rashi-me-banega-mahalakshmi-yog-4-rashiyon-ko-mil-sakta-hai-labh-2026-06-10-1224211