आज 10 जून 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज बुधवार व्रत है, जिसमें भगवान गणेश की आराधना की जाती है। पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, वणिज करण और आयुष्मान् योग रहेगा। दिशाशूल उत्तर दिशा में है और चंद्रमा मीन राशि में विराजमान हैं।
दो शुभ योगों का संयोग
सुबह 06:30 ए एम के बाद से सौभाग्य योग आरंभ हो जाएगा। आयुष्मान् योग को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करने वाला माना जाता है, वहीं सौभाग्य योग भाग्य में वृद्धि करता है और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाला होता है। इस तरह आज दो शुभ योगों का सुंदर संयोग बन रहा है।
पंचक और भद्रा का प्रभाव
आज पूरे दिन पंचक का प्रभाव बना रहेगा। इसके साथ ही दोपहर 01:52 पी एम से रात तक भद्रा रहेगी। इस भद्रा का वास धरती पर है, इसलिए इस अवधि में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए।
बुधवार व्रत और गणेश पूजा विधि
जो श्रद्धालु आज बुधवार का व्रत रख रहे हैं, उन्हें स्नान के बाद गणेश पूजा का संकल्प लेना चाहिए। पूजा के लिए 05:23 ए एम से 08:52 ए एम के बीच अथवा 10:36 ए एम से 12:21 पी एम के बीच का समय शुभ है। इस दौरान विधि-विधान से गणपति की पूजा करें।
भगवान गणेश को गेंदे के फूल, माला, अक्षत, धूप, दीप, चंदन और फल आदि अर्पित करें। दूर्वा और सिंदूर भी चढ़ाएं, परंतु तुलसी के पत्ते अर्पित करने से परहेज करें। पूजा के समय 'ओम गं गणपतये नमो नम:' मंत्र का जाप करें। यह मंत्र भगवान गणेश का सर्वमनोकामना पूर्ति मंत्र है, जिसमें गणेश जी के बीज मंत्र 'गं' का प्रयोग हुआ है। इस मंत्र के जाप से जीवन में कल्याण होता है।
पूजा के दौरान बुधवार व्रत कथा अवश्य सुनें और आरती करें। विघ्नहर्ता गणेश को केला, मोदक, लड्डू, खीर और पूड़ी आदि का भोग लगाएं। मान्यता है कि गणपति बप्पा की कृपा से जीवन के संकट दूर होते हैं और कार्य सफल होते हैं।
आज की तिथि, नक्षत्र, करण और योग
- तिथि: दशमी – 12:57 ए एम, 11 जून तक, उसके बाद एकादशी
- नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद – 09:21 ए एम तक, फिर रेवती
- करण: वणिज – 01:52 पी एम तक, विष्टि – 12:57 ए एम, 11 जून तक, फिर बव
- योग: आयुष्मान् – 06:30 ए एम तक, सौभाग्य – 04:03 ए एम, 11 जून तक, फिर शोभन
- पक्ष: कृष्ण
- दिन: बुधवार
- चंद्र राशि: मीन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त
- सूर्योदय: 05:23 ए एम
- सूर्यास्त: 07:19 पी एम
- चंद्रोदय: 01:53 ए एम, 11 जून
- चंद्रास्त: 02:05 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
- विजय मुहूर्त: 02:40 पी एम से 03:36 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, 11 जून से 12:41 ए एम, 11 जून
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- लाभ-उन्नति: 05:23 ए एम से 07:07 ए एम
- अमृत-सर्वोत्तम: 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
- शुभ-उत्तम: 10:36 ए एम से 12:21 पी एम
- चर-सामान्य: 03:50 पी एम से 05:34 पी एम
- लाभ-उन्नति: 05:34 पी एम से 07:19 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- शुभ-उत्तम: 08:34 पी एम से 09:50 पी एम
- अमृत-सर्वोत्तम: 09:50 पी एम से 11:05 पी एम
- चर-सामान्य: 11:05 पी एम से 12:21 ए एम, 11 जून
- लाभ-उन्नति: 02:52 ए एम से 04:07 ए एम, 11 जून
आज के अशुभ समय
- यमगण्ड: 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
- गुलिक काल: 10:36 ए एम से 12:21 पी एम
- दुर्मुहूर्त: 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
- राहुकाल: 12:21 पी एम से 02:05 पी एम
- भद्रा: 01:52 पी एम से 12:57 ए एम, 11 जून
- भद्रा का वास: धरती पर
- पंचक: पूरे दिन
- दिशाशूल: उत्तर
शिववास
आज शिववास क्रीड़ा में 12:57 ए एम, 11 जून तक रहेगा, उसके बाद कैलाश पर रहेगा।
https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-10-june-2026-adhik-maas-krishna-dashami-budhwar-vrat-ganesh-puja-2-shubh-yoga-bhadra-panchak-rahu-kaal-disha-shool-10553104.html