लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार अब तीन तलाक और एसिड हमले की शिकार महिलाओं के साथ-साथ बेसहारा महिलाओं को बड़ी राहत देने जा रही है। ऐसी महिलाओं को न सिर्फ रहने के लिए स्थायी आवास मुहैया कराया जाएगा, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य बीमा का सुरक्षा कवच भी दिया जाएगा।
आवास और स्वास्थ्य बीमा दोनों का लाभ
जानकारी के अनुसार, इस पहल के तहत पात्र पाई जाने वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि इलाज के दौरान उन्हें आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।
सीएम योगी के निर्देश पर हो रही तैयारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में महिला कल्याण विभाग इस दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। विभाग सत्यापित लाभार्थियों का डेटा एकत्र कर रहा है और पात्र महिलाओं को इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने के लिए जरूरी शासनादेश तैयार करने में जुटा है।
https://www.indiatv.in/uttar-pradesh/up-news-women-suffering-from-triple-talaq-and-acid-attack-will-get-housing-and-health-insurance-cm-yogi-instructions-2026-06-09-1223995