बुधवार को बना सौभाग्य योग और रेवती नक्षत्र का संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल तथा सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

10 जून 2026, बुधवार को भोर 4 बजकर 3 मिनट तक सौभाग्य योग और सुबह 9 बजकर 22 मिनट के बाद रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है। जानिए इस दिन का पूरा पंचांग, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त की जानकारी।

Panchang 10 June 2026: 9 जून को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि बुधवार की रात 12 बजकर 58 मिनट तक बनी रहेगी। 10 जून को पूरा दिन और पूरी रात बीतने के बाद भोर 4 बजकर 3 मिनट तक सौभाग्य योग का प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही बुधवार को सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा और उसके बाद रेवती नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। वहीं 10 जून को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से रात 12 बजकर 58 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा का योग रहेगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त तथा सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

सौभाग्य योग का महत्व

यह योग सदैव मंगलकारी माना गया है। अपने नाम के अनुरूप ही यह भाग्य को बढ़ाने वाला है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग में संपन्न होने वाले विवाह से दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है, इसी कारण इसे मंगलदायक योग भी कहा जाता है। अक्सर लोग मुहूर्त तो निकलवा लेते हैं, लेकिन सही योग के समय पर विवाह बंधन में नहीं बंध पाते। इसलिए सुखी वैवाहिक जीवन की कामना रखने वालों को सौभाग्य योग के दौरान ही विवाह की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

रेवती नक्षत्र की विशेषता

आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में रेवती नक्षत्र को अंतिम नक्षत्र माना जाता है। रेवती नक्षत्र का तात्पर्य है कुछ तारों के मेल से बनी एक आकृति। मान्यता है कि रेवती नक्षत्र 32 तारों का समूह है, जिसका अर्थ धनवान या धनी होता है। इसी कारण इस नक्षत्र को धन-संपदा की प्राप्ति और सुखी जीवन से जोड़कर देखा जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पानी में तैरती हुई मछली को रेवती नक्षत्र का प्रतीक चिह्न माना गया है। इस नक्षत्र की राशि मीन है, जिसके स्वामी गुरु हैं, जबकि रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध माने जाते हैं।

9 जून 2026 का पंचांग

  • अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि- 10 जून 2026 को रात 12 बजकर 58 मिनट तक
  • सौभाग्य योग- 9 जून 2026 को सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा
  • उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र- 10 जून 2026 को सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा।
  • प्रथ्वी लोक की भद्रा- 10 जून 2026 को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से रात 12 बजकर 58 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:21 - 02:05 PM
  • मुंबई- दोपहर 12:38 - 02:17 PM
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:22 - 02:08 PM
  • लखनऊ- दोपहर 12:06 - 01:49 PM
  • भोपाल- दोपहर 12:20 - 02:01 PM
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:36 - 01:17 PM
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:39 - 02:20 PM
  • चेन्नई- दोपहर 12:08 - 01:45 PM

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:21 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 7:18 बजे

https://www.indiatv.in/religion/news-panchang-10-june-2026-budhwar-ko-rahega-saubhagya-yog-aur-revati-nakshatra-jane-shubh-muhurat-rahukal-aur-sunrise-sunset-time-2026-06-09-1223955