बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद छह प्रसूताओं की किडनी प्रभावित होने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रभावित महिलाओं का आईसीयू में डायलिसिस किया जा रहा है। इस घटना को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
बेनीवाल का सरकार पर निशाना
बेनीवाल का कहना है कि कोटा के बाद अब बीकानेर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की किडनी प्रभावित होने की खबर ने सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इसे आम लोगों की जान से जुड़ा गंभीर विषय बताया।
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से सवाल
सांसद ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को घेरते हुए सवाल उठाया कि आखिर हर बड़ी घटना के बाद केवल जांच के आदेश देकर कब तक जिम्मेदारी से बचा जाएगा। उन्होंने कहा कि बार-बार ऐसी घटनाओं का दोहराया जाना सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।
https://hindi.news18.com/news/rajasthan/bikaner-six-mothers-kidneys-failed-after-cesarean-in-bikaner-pbm-chaos-hanuman-beniwal-raises-questions-health-minister-gajendra-singh-khinvsar-ws-l-10553267.html