बुधवार को भारत मंडपम में जुटेगा NDA, सभी घटक दलों के नेता होंगे शामिल

विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक के बाद अब सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने दिल्ली के भारत मंडपम में बड़ी बैठक बुलाई है, जो बुधवार दोपहर 3:00 बजे होगी। सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर इसमें मंथन किया जाएगा।

विपक्षी खेमे यानी INDIA ब्लॉक की हालिया बैठक के बाद अब सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भी एक बड़ी बैठक के लिए तैयार है। गठबंधन की यह अहम बैठक राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहेंगे।

कब और कहां होगी बैठक

NDA की यह बैठक कल यानी बुधवार को दोपहर 3:00 बजे भारत मंडपम में रखी गई है। इसमें गठबंधन से जुड़े सभी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

किस मुद्दे पर होगी चर्चा

सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर यह बैठक बुलाई गई है और इसी संदर्भ में अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह खबर अपडेट की जा रही है...

https://www.indiatv.in/india/national/nda-meeting-delhi-bharat-mandapam-tomorrow-on-12-years-of-govt-2026-06-09-1223900