ईरान-अमेरिका तनाव फिर भड़का, तेहरान ने कुवैत और बहरीन पर भी दागे बम

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच गोलीबारी शुरू होने के बाद आईआरजीसी ने अमेरिकी-इजरायली जहाज, संचार ठिकानों और हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाया।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच हुई गोलीबारी का पूरा घटनाक्रम सार्वजनिक किया है। आईआरजीसी का दावा है कि टकराव की शुरुआत उस समय हुई, जब अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के नजदीक एक ईरानी तेल टैंकर को निशाना बनाया और इस हमले में टैंकर के इंजन रूम को क्षति पहुंची।

नौसैनिक मिसाइलों से जवाबी कार्रवाई

आईआरजीसी के अनुसार, तेल टैंकर पर हमले के बाद उसने नौसैनिक मिसाइलों के जरिए एक अमेरिकी-इजरायली जहाज पर पलटवार किया। इसके बाद अमेरिकी सेना ने क़ेशम द्वीप के दक्षिण में स्थित आईआरजीसी के एक संचार टावर को निशाने पर लिया।

अमेरिकी वायु सेना और हेलीकॉप्टर बने निशाना

आईआरजीसी ने बताया कि इसके जवाब में उसने मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल करते हुए अमेरिकी वायु सेना पर हमला किया, जिसमें अमेरिकी पांचवें बेड़े का मुख्यालय भी शामिल था। साथ ही क्षेत्र के एक देश में मौजूद हेलीकॉप्टरों को भी निशाना बनाया गया।

क्षेत्र में बढ़ता टकराव

दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ रहे इस टकराव ने पूरे क्षेत्र में तनाव और गहरा दिया है। ताजा घटनाक्रम से साफ है कि अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य आमना-सामना तेज होता जा रहा है।

https://www.indiatv.in/world/around-the-world/iran-war-live-us-strikes-iran-qeshm-tehran-replied-drone-missile-also-attacks-kuwait-bahrain-2026-06-03-1222648