दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार को हिरासत में ले लिया। जांच एजेंसी ने उन्हें राजधानी के लाल किले के पास से गिरफ्तार किया।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार पर दवा से जुड़े एक मामले में रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। इसी सिलसिले में सीबीआई की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया। फिलहाल उनसे पूछताछ का सिलसिला जारी है।
कहां तैनात थे इंस्पेक्टर
प्रदीप सिंह परमार इस समय क्राइम ब्रांच की दक्षिणी रेंज में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वे लाल किला चौकी के इंचार्ज की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
यह खबर अपडेट की जा रही है...
https://www.indiatv.in/delhi/cbi-arrested-delhi-police-inspector-pradeep-singh-parmar-bribery-and-serious-concern-2026-06-09-1223859