मेष राशिफल 9 जून 2026: विरोधियों से रहें सतर्क, साथी से बढ़ेगी नजदीकियां — मेष जातकों के लिए दिन रहेगा मिलाजुला

मेष राशि के स्वामी मंगल आज ऊर्जा और आत्मविश्वास देंगे, चंद्रमा के चौथे भाव में गोचर से घर-परिवार में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, पर करियर और निवेश में विरोधियों से सावधानी बरतनी होगी।

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प प्रदान करेंगे। चंद्रमा चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसके चलते घर, परिवार और माता से जुड़े मामलों में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं सूर्य आपके साहस और निर्णय लेने की क्षमता को और मजबूती देंगे।

विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, आज मेष राशि में पराक्रम योग बन रहा है, जो साहस, संवाद और शक्ति का संचार करेगा। ग्रहों के अनुकूल प्रभाव से संपत्ति में बढ़ोतरी होगी और घर में शांति बनी रहेगी। भावनात्मक मामलों में समझदारी से काम लेना आपके हित में रहेगा।

आज का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज ग्रीष्म ऋतु है और माह ज्येष्ठ चल रहा है। तिथि नवमी, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद, पक्ष कृष्ण तथा योग कृति है। सूर्योदय सुबह 5.22 बजे और सूर्यास्त शाम 7.17 मिनट पर होगा।

शुभ समय की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त 11.52 से 12.48 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी नया कार्य आरंभ किया जा सकता है। शुभ, मांगलिक या सांस्कृतिक कार्यों के लिए यह मुहूर्त उत्तम फल देने वाला है। दूसरी ओर अशुभ समय राहुकाल दोपहर 3.39 से 5.33 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया या शुभ कार्य करने से बचें। दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा।

परिवार और घर का माहौल

चंद्रमा के चौथे भाव में गोचर से घर, परिवार और माता से जुड़ी बातों में लाभ मिलेगा। परिवार में एकता और आपसी अपनापन बढ़ेगा। घर में सुख-शांति और धन का अनुकूल वातावरण बना रहेगा। परिवार में सहयोग और स्नेह का भाव बना रहेगा।

सेहत का हाल

ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक व शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। हालांकि अत्यधिक चिंता और भावनात्मक तनाव लेने से बचें। पेट और पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।

प्रेम और रिश्ते

प्रेम और रिश्तों के क्षेत्र में आज साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। पुराने मतभेद समाप्त होंगे और उन्हें सुलझाने का अच्छा अवसर भी मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मां की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति आप करेंगे।

आर्थिक स्थिति और करियर

आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य और स्थिर रहेगी। घर, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं। निवेश से संबंधित मामलों में विशेष सतर्कता बरतें। पैसा खर्च करने से पहले पूरी सावधानी रखें और अनावश्यक खर्च से बचें।

नौकरी और करियर में विशेष सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि रियल एस्टेट, भूमि और गृह से जुड़े कार्यों में आपको विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-what-is-aries-horoscope-today-9-june-aaj-ka-mesh-rashifal-love-career-business-local18-10551769.html