बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने दोनों की तत्काल गिरफ्तारी पर लगी रोक को 15 जून तक यथावत बनाए रखने का आदेश दिया है।
अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख तय की
न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख मुकर्रर की है। तब तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक प्रभावी रहेगी।
फॉरेंसिक रिपोर्ट न आने से टली सुनवाई
सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से फॉरेंसिक रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश नहीं की जा सकी। इसी कारण अदालत ने मामले की सुनवाई को आगे की तारीख पर बढ़ा दिया।
जांच अब सीआईडी के हवाले
इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच अब गोपालगंज पुलिस से लेकर बिहार सीआईडी को सौंप दी गई है। फिलहाल सीआईडी ही पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है।
https://hindi.news18.com/news/bihar/gopalganj-anant-singh-gopalganj-gopalganj-court-hearing-latest-news-local18-ws-l-10551338.html