iPhone जैसा डिज़ाइन, कीमत सिर्फ ₹12,499 — Infinix Smart 20 ने मचाई हलचल

Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 6.78 इंच का 120Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो G81 Ultimate प्रोसेसर, 5200mAh बैटरी और कई AI फीचर्स दिए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है.

इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन इनफिनिक्स स्मार्ट 20 पेश कर दिया है. कंपनी ने इसे आकर्षक डिजाइन, बड़े डिस्प्ले, कई AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ उतारा है. इसकी सबसे खास बात Ultra Link फीचर है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना मोबाइल नेटवर्क के भी सीमित दूरी तक कॉलिंग और मैसेजिंग कर सकेंगे.

कीमत और उपलब्धता

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये तय की गई है. इसका 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये में मिलेगा, जबकि 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है. यह फोन क्लाउडलाइन ब्लू, पोलारिस, टाइटेनियम, शैडो ब्लैक और सनलाइक ऑरेन्ज कलर ऑप्शन में आएगा. इसकी बिक्री 12 जून से Flipkart पर शुरू होगी. कंपनी बैंक ऑफर्स के तहत 500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी दे सकती है.

डिस्प्ले

फोन में 6.78 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. स्क्रीन में Always-On Display और Dynamic Bar जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि इस डिस्प्ले को गीले और तैलीय हाथों से भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

प्रोसेसर और AI फीचर्स

परफॉर्मेंस के लिए इनफिनिक्स स्मार्ट 20 में मीडियाटेक हीलियो G81 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ माली-G52 GPU, 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित XOS 16 पर चलता है. इसमें Folax वॉयस असिस्टेंट पर आधारित AI Writing, AI Studio, AI Eraser, AI Wallpaper Generator और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे कई AI टूल्स दिए गए हैं.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. कैमरे में Super Night Mode, Portrait Mode, Dual Video, Vlog Mode और AI Camera जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.

बैटरी और सुरक्षा

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 में 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिसके चलते यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है. कुल मिलाकर, यह बजट सेगमेंट में एडवांस फीचर्स और AI टूल्स के साथ एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है.

https://hindi.news18.com/news/tech/launch-review-infinix-smart-20-launched-in-india-with-120hz-display-5200mah-battery-and-ai-features-10550544.html