बाजार में हफ्ते की शुरुआत बड़ी गिरावट से, इन शेयरों ने डुबोई नैया

सोमवार को सेंसेक्स 719.08 अंक टूटकर 73,524.26 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 243.70 अंक गिरकर 23,123.00 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों की कमजोरी, ईरान पर इजरायली हमले और कच्चे तेल में तेजी इस गिरावट की मुख्य वजहें रहीं।

Stock Market Highlights 8 June, 2026: सप्ताह का पहला कारोबारी दिन घरेलू निवेशकों के लिए निराशाजनक साबित हुआ। एशियाई बाजारों की भारी कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार भी सोमवार को धराशायी हो गया और लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर बीएसई सेंसेक्स 719.08 अंक यानी 0.97 प्रतिशत लुढ़ककर 73,524.26 अंकों के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 243.70 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,123.00 अंकों पर थम गया। एशियाई बाजारों की सुस्ती के अलावा इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए ताजा हमले और कच्चे तेल की कीमतों में आई जोरदार उछाल भी इस गिरावट के पीछे अहम कारण रहे। इस बिकवाली ने छोटी और बड़ी, दोनों तरह की कंपनियों के शेयरों को भारी नुकसान पहुंचाया।

एटरनल का शेयर सबसे ज्यादा लुढ़का

सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से महज 7 के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में रहे, जबकि शेष 23 कंपनियों के शेयर गिरावट झेलते हुए लाल निशान में बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी 50 की भी सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान पर रहे और बाकी 41 कंपनियों के शेयर लाल निशान में फिसल गए। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जिसके शेयर 1.79 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इसके विपरीत एटरनल का शेयर सबसे ज्यादा 3.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

इन कंपनियों के शेयर रहे हरे निशान में

सेंसेक्स के दूसरे बढ़त वाले शेयरों में टेक महिंद्रा ने 1.35 प्रतिशत, बीईएल ने 1.20 प्रतिशत, भारती एयरटेल ने 1.13 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक ने 0.42 प्रतिशत, एनटीपीसी ने 0.30 प्रतिशत और सन फार्मा ने 0.19 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए कारोबार समाप्त किया।

महिंद्रा और ट्रेंट समेत इन शेयरों में भारी टूट

गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 2.51 प्रतिशत, ट्रेंट 2.21 प्रतिशत, इंडिगो 2.16 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.13 प्रतिशत, टीसीएस 2.13 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.05 प्रतिशत, एलएंडटी 2.00 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.91 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.89 प्रतिशत, टाइटन 1.61 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.27 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.20 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.18 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.17 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.12 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.97 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.81 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.67 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.55 प्रतिशत, आईटीसी 0.48 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.47 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

https://www.indiatv.in/paisa/market/stock-market-highlights-8-june-2026-market-crashes-on-the-very-first-day-of-the-week-sharp-decline-in-these-stocks-2026-06-08-1223753