पंचांग 9 जून 2026: मंगलवार को रहेगा ज्येष्ठ का छठा बड़ा मंगल, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

9 जून 2026, मंगलवार को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और इसी दिन ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) मनाया जाएगा। जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय।

पंचांग 9 जून 2026: 9 जून, मंगलवार को अधिक ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पड़ रही है। यह नवमी तिथि देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इस दिन सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक प्रीति योग का संयोग बनेगा और उसके बाद आयुष्मान योग आरंभ हो जाएगा। नक्षत्र की बात करें तो सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही 9 जून को पंचक भी है। खास बात यह है कि यह दिन ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल यानी बुढ़वा मंगल है। आइए जानते हैं मंगलवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

9 जून 2026 का पंचांग

  • तिथि: अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी, 9 जून 2026 को देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक
  • योग: सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक प्रीति योग, उसके बाद आयुष्मान योग
  • नक्षत्र: सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र
  • विशेष: ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल)

9 जून 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:34 ए एम से 05:17 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त: 12:11 पी एम से 01:04 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 02:50 पी एम से 03:43 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त: 07:14 पी एम से 07:36 पी एम

विभिन्न शहरों में राहुकाल का समय

  • दिल्ली: दोपहर बाद 03:47 से 05:34 PM
  • मुंबई: दोपहर बाद 03:57 से 05:36 PM
  • चंडीगढ़: दोपहर बाद 03:53 से 05:39 PM
  • लखनऊ: दोपहर बाद 03:32 से 05:16 PM
  • भोपाल: दोपहर बाद 03:42 से 05:24 PM
  • कोलकाता: दोपहर 02:58 से 04:39 PM
  • अहमदाबाद: शाम 04:01 से 05:43 PM
  • चेन्नई: दोपहर बाद 03:21 से 04:58 PM

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 5:21 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 7:17 बजे

https://www.indiatv.in/religion/news-panchang-9-june-2026-mangalwar-ko-manaya-jayega-bada-mangal-janiye-shubh-muhurat-rahukal-aur-sunrise-sunset-time-2026-06-08-1223757