संगठन विस्तार की दिशा में सक्रिय हुई सीजेपी
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने देश भर में अपने राजनीतिक आधार को व्यापक बनाने और संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। पार्टी ने शनिवार को देशभर के 10 प्रमुख राज्यों और क्षेत्रों के लिए नई जोनल प्रभारियों की नियुक्ति करने के साथ ही राज्य एवं क्षेत्रीय समन्वय समितियों के गठन का आधिकारिक ऐलान किया है।
नई नियुक्तियां और जिम्मेदारियां
संगठन को नई गति देने के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को जोनल स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, क्षितिज पगार को पश्चिमी जोन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. विवेक सांगवान को उत्तरी जोन की कमान सौंपी गई है। उत्तरी जोन की समन्वय समिति में मुहम्मद जुनैद और गीगराज जोरली को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इन राज्यों में तैयार की गई नई इकाइयां
पार्टी की ओर से जिन 10 राज्यों और क्षेत्रों के लिए समन्वय समितियों का गठन किया गया है, उनमें जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड, पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड शामिल हैं। इन समितियों के माध्यम से पार्टी जमीनी स्तर पर मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश करेगी।
समितियों का विस्तृत स्वरूप
प्रत्येक राज्य में समन्वय समिति की सदस्य संख्या अलग-अलग रखी गई है, जो वहां की राजनीतिक चुनौतियों और भौगोलिक स्थिति को दर्शाती है:
- उत्तर प्रदेश समिति में 16 सदस्य
- महाराष्ट्र समिति में 15 सदस्य
- झारखंड और पूर्वोत्तर में 14-14 सदस्य
- बिहार समिति में 13 सदस्य
- पश्चिम बंगाल समिति में 12 सदस्य
- हरियाणा और उत्तराखंड में 6-6 सदस्य
- राजस्थान समिति में 5 सदस्य
- जम्मू-कश्मीर समिति में 4 सदस्य
इस बड़े फेरबदल और नई नियुक्तियों के जरिए सीजेपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आने वाले समय में पार्टी सक्रिय रूप से चुनावी और राजनीतिक मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है।
https://hindi.news18.com/news/nation/cjp-expand-nationwide-new-teams-form-in-10-states-including-up-bihar-10987525.html