रेड लाइन पर थमी रफ्तार
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज का दिन परेशानी भरा साबित हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस रूट पर तकनीकी खामी आने के चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC ने आधिकारिक पुष्टि की है कि ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है।
कौन सा हिस्सा प्रभावित है
DMRC के आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्य रूप से शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) से लेकर मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के बीच के हिस्से में ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। इस तकनीकी खराबी की वजह से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग सकता है।
अन्य लाइनों पर स्थिति सामान्य
मेट्रो प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी दिक्कत केवल रेड लाइन के एक विशेष खंड तक ही सीमित है। दिल्ली मेट्रो की अन्य सभी लाइनों पर ट्रेन सेवा पूरी तरह से सामान्य बनी हुई है और वहां परिचालन में कोई बाधा नहीं है। रेड लाइन का उपयोग करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और घर से निकलते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। फिलहाल मामले पर अपडेट जारी है।
https://www.indiatv.in/delhi/delhi-metro-delay-in-train-services-red-line-technical-issue-2026-11-08-1253402