बॉलीवुड में एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले सितारों में अक्षय कुमार का नाम हमेशा सबसे ऊपर रहा है। एक ही साल में लगातार कई फिल्में देकर एक्टर ने अपनी तरह का अलग रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि कोरोना काल के बाद से उनकी कामयाबी की गाड़ी पटरी से उतरती चली गई। पिछले 6 साल से उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई दर्ज नहीं कर पाई है।
6 साल में 21 फिल्में, फिर भी अधूरा सपना
बीते 6 बरसों में अक्षय कुमार की ढेरों फिल्में परदे पर आईं। कोरोना काल से लेकर अब तक एक्टर 21 फिल्में दे चुके हैं, लेकिन इन सभी की कमाई जोड़ने के बावजूद वे बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हुईं।
लॉकडाउन के बीच रिलीज हुई 'लक्ष्मी'
साल 2020 में जब बॉलीवुड का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ चुका था और किसी कलाकार के हाथ में कोई काम नहीं था, उस दौर में भी अक्षय कुमार की फिल्में दर्शकों तक पहुंच रही थीं। कोरोना लॉकडाउन के बीच उनकी 'लक्ष्मी' हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी।
इस फिल्म का शुरुआती नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' था, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ। आखिरकार मेकर्स ने नाम बदलने का फैसला किया और फिल्म 'लक्ष्मी' टाइटल के साथ रिलीज हुई, मगर इसे दर्शकों का खास रिस्पांस नहीं मिल पाया।
2021 में आईं तीन फिल्में
साल 2021 में एक्टर की कुल 3 फिल्में रिलीज हुईं—'सूर्यवंशी', 'बेलबॉटम' और 'अतरंगी रे'। इनमें से 'अतरंगी रे' सीधे ओटीटी पर आई थी। क्रिटिक्स ने इस फिल्म की कड़ी आलोचना की और इसमें सारा अली खान की एक्टिंग भी निशाने पर रही। ओटीटी रिलीज के बावजूद यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
'बेल बॉटम' ने डुबोई मेकर की नैया
वाशु भागनानी की पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'बेल बॉटम' कोरोना काल के बाद थिएटर में आने वाली पहली फिल्म थी। लारा दत्ता, वाणी कपूर और अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही। हालत इतनी खराब हुई कि वाशु भागनानी को दिवालिया तक होना पड़ा।
150 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी 'बेल बॉटम' पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की कमाई भी नहीं कर सकी। इस वजह से मेकर्स को करीब 100 करोड़ का सीधा नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि उसी साल आई अक्षय की 'सूर्यवंशी' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसने अच्छी कमाई की। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म ने 195.04 करोड़ का कलेक्शन किया, फिर भी यह 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से चूक गई।
2022 में रिलीज हुईं पांच फिल्में
साल 2022 में अक्षय कुमार की 5 फिल्में—'कठपुतली', 'बच्चन पांडे', 'रक्षाबंधन', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'राम सेतु' रिलीज हुईं।
कोरोना काल से अब तक की कमाई का हिसाब
एक्टर की कोरोना काल से अब तक रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन पर एक नजर:
- 'सूर्यवंशी' – 195.04 करोड़
- 'बच्चन पांडे' – 50.25 करोड़
- 'सम्राट पृथ्वीराज' – 68 करोड़
- 'रक्षा बंधन' – 44.37 करोड़
- 'राम सेतु' – 64 करोड़
- 'सेल्फी' – 16.5 करोड़
- 'ओएमजी 2' – 150 करोड़
- मिशन 'रानीगंज' – 31 करोड़
- 'बड़े मियां छोटे मियां' – 66 करोड़
- 'सरफिरा' – 24.3 करोड़
- 'खेल खेल में' – 39 करोड़
- 'स्काई फोर्स' – 134.93 करोड़
- 'केसरी चैप्टर 2' – 94.48 करोड़
- 'हाउसफुल 5' – 198.41 करोड़
- 'जॉली एलएलबी 3' – 117.6 करोड़
- 'भूत बंगला' – 198.43 करोड़ (51 दिन)
1500 करोड़ से सिर्फ 7 करोड़ दूर
इन तमाम फिल्मों की कमाई जोड़ने के बाद भी अक्षय कुमार बीते 6 साल में 1500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं। एक के बाद एक उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाती रहीं। इन सभी फिल्मों की कुल कमाई 1492.31 करोड़ रुपये है। अब अगर 'वेलकम टू द जंगल' सिर्फ 7 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती है, तो अक्षय कुमार आखिरकार 1500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेंगे।
https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-akshay-kumar-box-office-report-card-ahead-of-welcome-to-the-jungle-actor-to-hit-1500-crore-benchmark-10549828.html