राजस्थान से अमेरिका तक का सफर
राजस्थान की राजधानी जयपुर से ताल्लुक रखने वाली पिया डांडिया ने वैश्विक पटल पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। उनके माता-पिता मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं जो बाद में अमेरिका में जाकर बस गए थे। पिया ने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव 2026 में फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से शानदार जीत दर्ज की है।
रिपब्लिकन उम्मीदवार को दी मात
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से मैदान में उतरीं पिया डांडिया ने कड़े मुकाबले में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार केसी असकर को पराजित किया। इस जीत के साथ ही वे अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित होने वाली महज दूसरी भारतीय-अमेरिकी महिला के रूप में पहचानी जाने लगी हैं। उनसे पहले केवल प्रमिला जयपाल ने ही यह उपलब्धि हासिल की थी।
शिक्षा और करियर का अनुभव
पिया डांडिया का शैक्षिक और पेशेवर अनुभव काफी व्यापक रहा है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी की है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान का दायरा भारत तक फैला है। पिया ने दिल्ली की झुग्गी-बस्तियों में जाकर वहां के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने का काम किया है। इतना ही नहीं, वे अपने करियर के दौरान एक टीचर और स्कूल प्रिंसिपल की भूमिकाएं निभा चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने व्हाइट हाउस में फेलो के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं, जो उनके प्रभावशाली करियर का एक बड़ा हिस्सा रहा है।
https://hindi.news18.com/news/nation/us-midterm-election-results-2026-jaipur-born-indian-american-pia-dandiya-wins-florida-congressional-election-10961995.html