फोटोग्राफी के शौकीनों और पर्यटकों के लिए खास जगह
बागेश्वर शहर का प्राकृतिक सौंदर्य निहारने के लिए डीएम कोर्ट परिसर एक बेहतरीन स्थान के रूप में जाना जाता है। अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यह जगह सैलानियों और फोटोग्राफी का शौक रखने वाले लोगों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्थल बन गई है। यहां से पूरे बागेश्वर शहर का विहंगम दृश्य, आसपास मौजूद हरी-भरी पहाड़ियां और ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर बेहद स्पष्ट और सुंदर नजर आते हैं।
सरयू और गोमती का पवित्र संगम
बागेश्वर की भौगोलिक और धार्मिक महत्ता के बारे में बात करते हुए स्थानीय जानकार सुनीता टम्टा बताती हैं कि बागेश्वर शहर की असली पहचान सरयू और गोमती नदियों के संगम से जुड़ी हुई है। डीएम कोर्ट की ऊंचाई से जब नीचे की तरफ देखा जाता है, तो इन दोनों नदियों का संगम क्षेत्र पूरी तरह दिखाई देता है। विशाल पहाड़ों के बीच से होकर बहने वाली ये नदियां इस पूरे इलाके की प्राकृतिक सुंदरता को और अधिक खास बना देती हैं।
मनमोहक घाट और शांत वातावरण
उंचाई वाले इस स्थान से नदियों के तटों पर बने घाट और आसपास बने घर स्पष्ट दिखाई देते हैं। शांत और सुहावने मौसम के दौरान बहती नदियों का दृश्य यहां आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी बेहद पसंद आता है।
https://hindi.news18.com/photogallery/uttarakhand/bageshwar-dm-court-seen-view-saryu-gomti-sangam-historical-bagnath-temple-tourist-photo-grapher-best-picnic-spot-local18-ws-l-10957507.html