अक्सर मीठा खाने की तलब में हम चीनी से भरे ऐसे फूड्स खा लेते हैं, जो सेहत के लिहाज़ से ठीक नहीं होते और बाद में पछताना पड़ता है। लेकिन अगर मन मीठे के लिए मचल रहा हो और आप अपनी हेल्दी डाइट से भी समझौता न करना चाहें, तो यह मग केक आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है। खास बात यह है कि यह सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है।
क्यों खास है यह मग केक
इस केक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बनाने में न तो मैदा इस्तेमाल होता है, न सफेद चीनी और न ही अंडा। इसके बावजूद इसका स्वाद और टेक्सचर बेहद लाजवाब रहता है। यही वजह है कि ग्लूटेन-फ्री, एगलेस या हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोगों के लिए यह एक बढ़िया डेजर्ट साबित होता है।
स्वाद के साथ पौष्टिकता का मेल
इस रेसिपी में केले की प्राकृतिक मिठास, दही की नरमी और पीनट बटर या आलमंड बटर का रिच स्वाद शामिल होता है। इन्हीं सामग्रियों के मेल से केक न सिर्फ स्वादिष्ट बनता है, बल्कि पौष्टिक भी हो जाता है।
किसके लिए है बेस्ट
यह केक उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो अंडे नहीं खाते, चीनी से परहेज़ करना चाहते हैं या फिर जल्दी तैयार होने वाली हेल्दी मिठाई की तलाश में रहते हैं। कम समय में बनने वाली यह मीठी डिश क्रेविंग को मिटाने के साथ-साथ सेहत को भी नुकसान नहीं पहुंचाती।
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-no-flour-no-white-sugar-make-mug-cake-at-home-5-minute-recipe-ws-l-10548767.html