उज्जैन में कांग्रेस विधायक महेश परमार और शहर अध्यक्ष भाटी के ठुमके वायरल, पटवारी ने सहयोगी को सौंपा महाकाल का दुपट्टा

उज्जैन में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है।

उज्जैन में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस विधायक महेश परमार अपने समर्थकों के साथ मंचीय अंदाज में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी भी थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पटवारी का दुपट्टा वाला वीडियो भी चर्चा में

इसी दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक और वीडियो भी सुर्खियों में है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने महाकाल नाम का दुपट्टा लेने के बाद उसे अपने सहयोगी को सौंप दिया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान सामने आए इन वीडियो ने राजनीतिक और सोशल मीडिया दोनों मंचों पर बहस को हवा दे दी है। समर्थक और विरोधी इन वीडियो को अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं।

देवास रोड के रिसोर्ट में हुआ आयोजन

यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देवास रोड स्थित दताना के एक रिसोर्ट में गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित किया गया था। शिविर का मकसद संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था।

करीब 275 पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल

इस शिविर में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी और जिला प्रभारी समेत करीब 275 कांग्रेस पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों के ठहरने और रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी इसी रिसोर्ट में की गई थी।

https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/ujjain-congress-mlahesh-parmar-and-city-president-mukesh-bhati-dance-moves-go-viral-local18-10544936.html