दुकानदार सब्जी-फल और फूड्स को पतली प्लास्टिक रैप में क्यों लपेटते हैं? जानें क्लिंग फिल्म के फायदे और इस्तेमाल का तरीका

ऑनलाइन या मॉल से मंगाई गई सब्जियों, फलों और कच्चे फूड्स पर लगी पतली प्लास्टिक रैप यानी क्लिंग फिल्म खाने को हवा, बैक्टीरिया और धूल से बचाकर लंबे समय तक ताजा रखती है। जानें इसका सही इस्तेमाल और किन बातों का रखें ध्यान।

आजकल जब आप ऑनलाइन फल, सब्जियां या कोई भी कच्चा फूड, चिकन और मटन मंगवाते हैं, तो अक्सर देखते होंगे कि ये चीजें एक बेहद पतली प्लास्टिक रैप में लिपटी होती हैं। इसी रैप को फूड रैप और क्लिंग फिल्म कहा जाता है। मॉल, फूड शॉपिंग सेंटर या ऑनलाइन ऑर्डर में मिलने वाली कई कच्ची और फ्रोजन चीजों पर भी यह पतली शीट लगी रहती है। आखिर खाद्य पदार्थों को इस तरह लपेटकर रखने से क्या होता है और इसके क्या फायदे हैं, यहां विस्तार से समझिए।

क्या होती है क्लिंग फिल्म या प्लास्टिक रैप?

क्लिंग फिल्म दरअसल एक बेहद पतली, लचीली और पारदर्शी प्लास्टिक की शीट या फिल्म होती है। इसका मुख्य काम खाने की चीजों को ढकना और उन्हें सुरक्षित रखना है। इसकी खास बात यह है कि यह बिना किसी गोंद के ही प्लास्टिक, कांच या किसी भी बर्तन पर आसानी से चिपक जाती है। बहुत से लोग नहीं जानते कि फलों, सब्जियों और कच्चे या पके वेज-नॉनवेज फूड्स को इसमें क्यों लपेटा जाता है।

क्लिंग फिल्म के मुख्य फायदे

प्लास्टिक रैप यानी क्लिंग फिल्म का इस्तेमाल मुख्य रूप से फलों, सब्जियों, कच्ची चीजों और फ्रोजन फूड्स को सुरक्षित रखने के लिए होता है। इसके कई फायदे हैं:

  • जब आप फूड रैप से इन चीजों को कवर करते हैं, तो ये हवा के संपर्क में आने से बच जाते हैं और जल्दी खराब नहीं होते।
  • फ्रिज में बिना कवर किया हुआ खाना रखने पर उसमें अजीब सी स्मेल आने लगती है। ऐसे में कच्चे और पके फूड्स को ढककर रखना बेहतर होता है। सब्जियों, फलों, चिकन और मटन को कई दिनों तक फ्रेश रखना हो तो इन्हें प्लास्टिक रैप में लपेटकर रखें।
  • हवा के सीधे संपर्क में न आने से फल, सब्जियां और अन्य फूड्स ज्यादा दिनों तक ताजा बने रहते हैं।
  • क्लिंग फिल्म में लपेटकर रखने से सब्जियों और फलों की नमी बनी रहती है, जिससे ये जल्दी सूखते नहीं हैं।
  • इसमें रैप करके रखे गए फूड्स बैक्टीरिया, धूल, कीड़ों और बाहरी दूषित तत्वों से सुरक्षित रहते हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान

क्लिंग फिल्म का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है ताकि सेहत को नुकसान न पहुंचे:

  • अगर आप सामान्य और सस्ती क्वालिटी की क्लिंग फिल्म इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे ओवन में न डालें, क्योंकि गर्मी से यह पिघल सकती है।
  • ध्यान रखें कि प्लास्टिक रैप बीपीए मुक्त हो और यह खाने पर चिपकना नहीं चाहिए।
  • ऑयली, गर्म और फैटी फूड्स को सीधे क्लिंग फिल्म के संपर्क में आने से रोकें।
  • हमेशा अच्छी क्वालिटी का ही प्लास्टिक रैप इस्तेमाल करें।
  • बहुत गर्म भोजन पर तुरंत क्लिंग फिल्म न लगाएं।
  • माइक्रोवेव में इस्तेमाल करने से पहले पैकेज पर दिए गए निर्देश जरूर पढ़ें।

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-what-happens-when-cover-vegetables-fruits-and-foods-in-plastic-wrap-know-benefits-of-cling-film-how-to-use-it-to-keep-foods-fresh-10544471.html