बेटी के छह महीने पूरे होने पर सोनारिका भदौरिया का पूल पार्टी अंदाज, बिकनी लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने अपनी बेटी के छह महीने पूरे होने का जश्न पूल में बिकनी पहनकर मनाया और इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया इन दिनों अपनी ताजा तस्वीरों को लेकर खूब चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी नन्हीं बेटी के छह महीने पूरे होने का खास मौका पूल में मनाया, जिसकी झलक देख फैंस झूम उठे हैं। एक ओर जहां उनकी बेटी की मासूमियत लोगों का दिल जीत रही है, वहीं दूसरी ओर सोनारिका का ग्लैमरस अंदाज और बिकनी लुक चर्चा का विषय बन गया है।

इंस्टाग्राम पर साझा कीं खास तस्वीरें

अभिनेत्री ने ये सभी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं, जिनमें वे हर अंदाज में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। अपनी नन्हीं राजकुमारी के साथ उन्होंने कई खूबसूरत पल फैंस के साथ साझा किए हैं और उनका यह ग्लैमरस रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

पूल और बीच पर दिखा मदरहुड ग्लो

पहली तस्वीर में सोनारिका बिकनी पहनकर पूल में पोज देती दिख रही हैं। ये तस्वीरें किसी बीच की बताई जा रही हैं, जहां वे धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मातृत्व की चमक साफ झलक रही है।

दूसरी तस्वीर में वे अपनी नन्हीं बेटी के साथ पूल में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाली बिकनी पहनी है, जबकि उनकी बेटी ने प्यारी सी फ्रॉक पहन रखी है। हालांकि अभिनेत्री ने अब तक अपनी बच्ची का चेहरा सामने नहीं लाया है।

प्रेग्नेंसी के अनदेखे पल भी किए साझा

सोनारिका ने अपनी कुछ सोलो तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिनमें वे बिकनी में बेहद रिलैक्स मूड में नजर आ रही हैं। ये अनदेखी तस्वीरें उनके गर्भावस्था के दिनों की हैं, जहां वे बिकनी पहनकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। हर तस्वीर में वे बेहद खुश और प्यारी लग रही हैं, जिससे साफ है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का भरपूर आनंद लिया।

गर्भावस्था के दौरान वे मालदीव की सैर पर भी गई थीं और उससे जुड़ी यादें भी उन्होंने तस्वीरों के जरिए फैंस के साथ बांटी हैं। एक तस्वीर में वे फ्लोरल ड्रेस में बेबी बंप दिखाती नजर आईं।

कैप्शन में बयां की मां बनने की खुशी

इन प्यारी तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, "6 महीने अंदर और 6 महीने बाहर। मेरी प्यारी प्यारी बेटी, मैंने पलक झपकी और आधा साल गुजर गया। तुम्हारी मां बने 6 महीने हो गए हैं। तुमने मेरे जीवन को नया अर्थ दिया है। तुम्हें रोज ग्रो करते हुए देखना भी खुशनसीबी है, मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा। इस मोड़ पर, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, केवल यही काफी नहीं है। किसी को ऐसे शब्दों के साथ आना चाहिए, इस एहसास के लिए।"

सोशल मीडिया पर बनी रहती हैं सक्रिय

भले ही सोनारिका इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी सक्रिय रहती हैं, जिसके चलते वे हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी ये नई तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाई हुई हैं और फैंस कमेंट कर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/tv-sonarika-bhadoria-sets-internet-on-fire-in-a-bikini-celebrates-daughters-half-birthday-with-cute-pool-photos-10542305.html