बुरहानपुर में सांप का आतंक
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर इलाके से एक डरावनी घटना सामने आई है। यहाँ विनोद टेंट हाउस के पास स्थित सुरेश राठौड़ के मकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिवार को अपने तकिए के नीचे एक बेहद खतरनाक मेहमान मिला। घर के सदस्य जैसे ही बिस्तर के पास पहुंचे, उनकी नजर चार फीट लंबे रसेल वाइपर सांप पर पड़ी, जो तकिए के ठीक नीचे छिपा हुआ था।
सावधानी से हुआ रेस्क्यू
सांप को देखते ही घर में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। आनन फानन में सर्प मित्र राकेश चौहान को इस घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे राकेश चौहान ने पूरी सावधानी बरतते हुए सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। समय रहते सांप को पकड़ लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
रसेल वाइपर की भयावहता
विशेषज्ञों के अनुसार रसेल वाइपर दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। यह कोबरा से भी अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। यदि यह किसी को काट ले, तो शरीर के भीतर जहर तेजी से फैलता है, जिसके असर से पीड़ित के मुंह और आंखों से खून निकलने जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।
https://hindi.news18.com/videos/madhya-pradesh/burhanpur-russell-viper-snake-found-under-pillow-rescued-10690790.html