दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल पर बैठे वामपंथी छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। राहुल गांधी ने इस दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में तीन प्रमुख मांगें रखीं। इन मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रधानमंत्री की माफी शामिल है।
राहुल गांधी की तीन मुख्य मांगें
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका केवल मंत्रालय बदलना स्वीकार्य नहीं होगा, बल्कि उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा ही देना होगा।
- लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को मिले सजा: छात्र मार्च के दौरान जिन पुलिस अधिकारियों के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई गईं और जिन्होंने इस कार्रवाई को अंजाम दिया, उन सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मांगें माफी: राहुल गांधी ने मांग की है कि पेपर लीक से लेकर छात्रों के साथ हुई इन तमाम अप्रिय घटनाओं के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद सामने आकर माफी मांगनी चाहिए।
https://www.indiatv.in/india/politics/rahul-gandhi-three-demands-from-modi-govt-amid-students-protest-neet-paper-leak-2026-07-25-1233313