आज का पंचांग और धार्मिक महत्व
आज 2 जुलाई 2026 है और पंचांग के अनुसार यह दिन गुरुवार का है। गुरुवार का दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और केले के पौधे की विधिवत पूजा करने से कुंडली के गुरु दोषों से मुक्ति मिलती है। आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। नक्षत्रों की गणना के अनुसार आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा वैधृति योग और गर करण का संयोग बना हुआ है। पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और सूर्य मिथुन राशि में स्थित हैं।
भद्रा और दिशाशूल की जानकारी
आज रात में भद्रा का योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज भद्रा का वास पाताल लोक में है, जिसका अर्थ है कि इसका कोई भी नकारात्मक प्रभाव पृथ्वी पर नहीं पड़ेगा। यात्रा के लिहाज से आज का दिन सावधानी का है। आज दक्षिण दिशा में दिशाशूल है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
विष्णु पूजा और दान का महत्व
गुरुवार के व्रत में भगवान विष्णु के साथ-साथ देवगुरु बृहस्पति की पूजा का विशेष विधान है। पूजा के दौरान श्रीहरि को पंचामृत से स्नान कराएं। उन्हें पीले फूल, माला, हल्दी और अक्षत अर्पित करना शुभ माना जाता है। भोग में गुड़ और चने के अलावा आप बेसन के लड्डू या बेसन का हलवा चढ़ा सकते हैं। पूजा के दौरान विष्णु सहस्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए। मंत्र जाप के लिए तुलसी की माला का प्रयोग करना उत्तम रहता है। जो लोग अपनी कुंडली के गुरु दोष को शांत करना चाहते हैं, वे गुरुवार के दिन हल्दी, पीले वस्त्र, केला, गुड़, बेसन, पीतल, सोना या केसर का दान कर सकते हैं। तर्जनी अंगुली में सोने की अंगूठी पहनना भी ज्योतिषीय रूप से लाभकारी माना जाता है।
पंचांग के मुख्य बिंदु (2 जुलाई 2026)
- तिथि: द्वितीया, जो सुबह 09:37 बजे तक रहेगी, उसके बाद तृतीया प्रारंभ होगी।
- नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा, सुबह 09:27 बजे तक, उसके बाद श्रवण नक्षत्र।
- करण: गर, सुबह 09:37 बजे तक और वणिज, रात 10:31 बजे तक।
- योग: वैधृति, शाम 04:39 बजे तक, उसके बाद विष्कम्भ योग।
- पक्ष: कृष्ण पक्ष।
- सूर्योदय व सूर्यास्त: सूर्योदय सुबह 05:27 बजे और सूर्यास्त शाम 07:23 बजे होगा।
- चंद्रोदय व चंद्रास्त: चंद्रोदय रात 09:20 बजे और चंद्रास्त अगले दिन सुबह 07:09 बजे होगा।
शुभ मुहूर्त और चौघड़िया
आज के शुभ समय इस प्रकार हैं:
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:07 से 04:47 तक।
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:57 से दोपहर 12:53 तक।
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:44 से 03:40 तक।
- निशिता मुहूर्त: रात 12:05 से 12:45 तक (3 जुलाई)।
- अमृत काल: रात 12:22 से 02:07 तक (3 जुलाई)।
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त: सुबह 05:27 से 07:12 तक (शुभ), सुबह 10:41 से 12:25 तक (चर), दोपहर 12:25 से 02:10 तक (लाभ), दोपहर 02:10 से 03:54 तक (अमृत) और शाम 05:39 से 07:23 तक (शुभ) रहेगा।
अशुभ समय और वर्जित काल
आज के अशुभ समय में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है:
- राहुकाल: दोपहर 02:10 से 03:54 तक।
- यमगण्ड: सुबह 05:27 से 07:12 तक।
- गुलिक काल: सुबह 08:56 से 10:41 तक।
- दुर्मुहूर्त: सुबह 10:06 से 11:02 तक और दोपहर 03:40 से 04:36 तक।
शिववास की स्थिति पर नजर डालें तो सुबह 09:37 तक शिववास सभा में है, उसके बाद क्रीड़ा में रहेगा। इन समय का ध्यान रखते हुए ही आज के प्रमुख कार्यों की योजना बनाना उचित रहेगा।
https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-2-july-2026-ashadha-krishna-dwitiya-guruvar-vrat-vishnu-puja-shubh-muhurat-rahu-kaal-bhadra-disha-shool-10618938.html