गौरव खन्ना से तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला के पिता का बड़ा खुलासा, कहा- दामाद ने तोड़ा भरोसा

अभिनेता गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की घोषणा ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है, वहीं सोशल मीडिया पर खुद को एक्ट्रेस का पिता बताने वाले एक शख्स ने कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते का सच

टीवी जगत के चर्चित अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला के निजी जीवन को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में आकांक्षा ने रियेलिटी शो 'लॉकअप 2' के दौरान सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया कि वह और गौरव पिछले 1 साल से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है। आकांक्षा की इस घोषणा ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है, क्योंकि पिछले कुछ समय में दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ नजर आते रहे हैं।

फैंस और सोशल मीडिया का रिएक्शन

गौरव और आकांक्षा को अक्सर प्यार भरे वीडियो साझा करते देखा गया है। यहां तक कि जब गौरव बिग बॉस 19 का हिस्सा थे, तब आकांक्षा ने उन्हें समर्थन देने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी और नेशनल टीवी पर उन पर प्यार बरसाती दिखी थीं। इस अचानक हुए खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे पीआर स्टंट मान रहे हैं, तो वहीं कई लोगों का कहना है कि दोनों ने प्रशंसकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इसी बीच एक कमेंट ने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है।

खुद को आकांक्षा का पिता बताने वाले व्यक्ति के गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने खुद को आकांक्षा चमोला का पिता बताते हुए एक लंबा चौड़ा कमेंट किया है। इस शख्स का दावा है कि उनकी बेटी और गौरव सच में अलग हो चुके हैं। उन्होंने गौरव खन्ना पर निशाना साधते हुए कहा कि अभिनेता जानबूझकर आकांक्षा को गलत दिखाने और उन्हें विलेन बनाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि यह कोई दिखावा नहीं है, बल्कि एक कड़वा सच है जिससे वे लोग गुजर रहे हैं।

कमेंट में किए गए खुलासे

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के नीचे टिप्पणी करते हुए उक्त व्यक्ति ने लिखा, 'मैं आकांक्षा का पिता हूं और मेरी बेटी ने जो भी कहा है वह पूरी तरह से सच है। आकांक्षा पिछले 1 साल से मेरे साथ अंधेरी स्थित घर में रह रही है। आधिकारिक रूप से तलाक होने तक दोनों केवल एक पेशेवर रिश्ते की तरह ही एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। हालांकि मैं गौरव के अभिनय की प्रशंसा करता हूं, लेकिन वह एक अच्छे इंसान के रूप में विफल रहे हैं। उन्होंने न तो आकांक्षा को कोई आर्थिक मदद दी है और न ही नैतिक सहारा।'

उन्होंने आगे कहा, 'गौरव ने भविष्य में बच्चे और परिवार के बारे में बात करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने उस भरोसे को तोड़ दिया। यह सब उन्होंने जानबूझकर किया ताकि जनता की सहानुभूति हासिल कर सकें। मीडिया के सामने उन्होंने पूरी रणनीति के तहत आकांक्षा को विलेन के रूप में प्रस्तुत किया है।' हालांकि, अभी तक यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह टिप्पणी वाकई एक्ट्रेस के पिता की ही है या किसी और ने यह नाम इस्तेमाल किया है।

आकांक्षा का आधिकारिक पक्ष

आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' के सेट पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, 'यह बात बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन मैं और गौरव 1 साल से अलग रह रहे हैं और अब हम तलाक की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। हमने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है। हमारे बीच भले ही अब कड़वाहट नहीं है और हम बात भी करते हैं, लेकिन हमें एहसास हो चुका है कि हम एक लाइफ पार्टनर के रूप में एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं।'

https://www.indiatv.in/entertainment/ott/gaurav-khanna-breach-trust-make-my-daughter-villain-akanksha-chamola-father-lashes-out-at-actor-reveals-family-secrets-2026-06-30-1228142