जुलाई में बदलेंगे सूर्य और शुक्र, इन 4 राशियों के करियर में आएगी शानदार प्रगति

जुलाई के महीने में ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव होने वाले हैं, जिससे करियर के क्षेत्र में 4 राशियों को विशेष लाभ और उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।

ग्रहों का गोचर और प्रभाव

जुलाई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस महीने की शुरुआत में ही शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है। 4 जुलाई को शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके कुछ समय बाद ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव भी अपनी चाल बदलेंगे। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र और सरकारी क्षेत्र व आत्मविश्वास के प्रतीक सूर्य का यह गोचर विशेष रूप से करियर के मामले में कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को करियर में बड़ी सफलता मिलने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना काफी सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सूर्य आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जबकि शुक्र का संचार पंचम भाव में होगा। इस दौरान आप अपनी बुद्धि और ज्ञान का बेहतर उपयोग अपने कार्यक्षेत्र में कर पाएंगे। जो जातक किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की सराहना होगी, जिससे आपको पदोन्नति या उच्च पद प्राप्त हो सकता है। जुलाई के मध्य तक आपको करियर से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की पूरी संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए जुलाई का समय अप्रत्याशित सफलताओं भरा रहेगा। पिछले काफी समय से करियर में जो भी बाधाएं या चुनौतियां आ रही थीं, वे अब धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी। विशेष रूप से जो लोग विदेशी कंपनियों में कार्यरत हैं या जिनका व्यापार विदेश से जुड़ा है, उनके लिए यह महीना उपलब्धियों से भरा होगा। चूंकि शुक्र आपके लग्न भाव में विराजमान रहेंगे, इसलिए कला या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में नई ऊंचाइयां हासिल हो सकती हैं।

कन्या राशि

पेशेवर मोर्चे पर कन्या राशि के लिए जुलाई का महीना एक बड़ा बदलाव लाने वाला सिद्ध होगा। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन की प्रशंसा की जाएगी और कुछ लोगों के लिए वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपको लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल है। पब्लिक डीलिंग के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए जुलाई का महीना शुभ समाचार लेकर आएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई में शुक्र का गोचर उनके करियर भाव में होने वाला है, जो पेशेवर जीवन में सुखद बदलाव लाएगा। आपने जो कड़ी मेहनत की है, उसका फल अब आपको मिलने का समय आ गया है। इस दौरान आपको अपनी पसंद की जगह पर तबादला मिलने की खुशखबरी मिल सकती है। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, उनकी तलाश पूरी हो सकती है। इसके अलावा, पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी भारी मुनाफा कमाने के प्रबल योग बने हुए हैं।

https://www.indiatv.in/religion/news-july-me-shukra-surya-ki-badlegi-chal-4-rashiyon-ko-career-me-mil-sakti-hai-safalta-2026-06-27-1227705