पटना के बहुचर्चित कोचिंग कांड में एक अहम मोड़ सामने आया है। गोली चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पटना पुलिस हरकत में आ गई और तेजी से कार्रवाई करते हुए खान सर के कोचिंग सेंटर से जुड़े दो गार्डों को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल दोनों से पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है।
वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर गोली चलाने का वीडियो सामने आते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। इसके बाद ही पुलिस ने कोचिंग सेंटर से जुड़े दो गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
कोचिंग के आसपास तेज हुई जांच
पुलिस टीम ने खान कोचिंग सेंटर के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
हर पहलू से हो रही पड़ताल
अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। पुलिस इस बात की भी तस्दीक करने में जुटी है कि वायरल हुआ वीडियो असली है या फिर इसे किसी सोची-समझी साजिश के तहत फैलाया गया है।
https://hindi.news18.com/news/bihar/patna-patna-khan-sir-coaching-2-guards-detained-police-action-after-viral-video-local18-ws-l-10539483.html