संघर्ष और सफलता की नई कहानी
बीकानेर के मोहम्मद सलीम, जो पेशे से अखबार वितरक हैं, उनकी बेटी रेशमा ने खेल की दुनिया में जिले का गौरव बढ़ाया है। रेशमा ने सीकर में आयोजित जूनियर स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
कोच का मिला मार्गदर्शन
रेशमा का यहां तक का सफर आसान नहीं था। शुरुआत में उनके परिवार में खेल के प्रति पर्याप्त जागरूकता नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें खेलों में भाग लेने की अनुमति मिलने में मुश्किलें आ रही थीं। हालांकि, कोच नरेंद्र कसवा ने उनके परिवार से बात की और उन्हें खेल के महत्व के बारे में समझाया। कोच के समझाने के बाद परिवार ने रेशमा का पूरा समर्थन करने का फैसला किया।
नेशनल खेलने का है लक्ष्य
रेशमा फिलहाल 12वीं कक्षा की छात्रा हैं और महारानी स्कूल से बास्केटबॉल की कोचिंग ले रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह बास्केटबॉल के मैदान पर भी पसीना बहा रही हैं। उनका मुख्य लक्ष्य अब नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। रेशमा का सपना है कि वह बेहतर प्रदर्शन करके न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करें।
https://hindi.news18.com/news/sports/others-meet-reshma-basketball-junior-state-bronze-medal-national-dream-father-delivers-newspapers-in-bikaner-read-inspiring-story-local18-10606509.html