कटहल का अचार और इसकी सब्जी तो लगभग हर रसोई में बनती है, लेकिन क्या कभी आपने इसका कबाब चखा है? अगर नहीं, तो यकीन मानिए यह रेसिपी आपको मटन कबाब का स्वाद भी भुला देगी। यहां हम आपको कच्चे कटहल से बेहद स्वादिष्ट कबाब तैयार करने का तरीका बता रहे हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा फल, पर खाया जाता है सब्जी की तरह
वैसे तो कटहल को दुनिया का सबसे बड़ा फल माना जाता है, लेकिन सालों से ज्यादातर लोग इसे एक सब्जी के रूप में ही खाते आ रहे हैं। घरों में कच्चे कटहल का इस्तेमाल सब्जी और अचार बनाने के साथ-साथ बिरयानी तैयार करने तक में किया जाता है।
शाकाहारियों के लिए नॉनवेज का बेहतरीन विकल्प
शाकाहारी लोगों के लिए कटहल को मटन और चिकन का शानदार विकल्प भी माना जाता है। इसकी वजह यह है कि जब इसे भरपूर मसालों और तेल के साथ पकाया जाता है, तो इसका स्वाद बिल्कुल नॉनवेज जैसा महसूस होता है। जब स्वाद और टेक्सचर दोनों ही नॉनवेज जैसे हों, तो इससे कबाब बनाना तो लाजमी है।
मुगलकाल से जुड़ी है कबाब की परंपरा
कबाब बनाने की परंपरा मुगलकाल से चली आ रही है और तब इसे मटन से तैयार किया जाता था। हालांकि अब शाकाहारी कबाब भी लोगों के बीच खासे पसंद किए जाने लगे हैं। ऐसे में कटहल से बनने वाले ये कबाब आपकी थाली में स्वाद का नया रंग भर देंगे।
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-kathal-kabab-recipe-easy-tips-to-make-raw-jackfruit-kebab-at-home-instead-of-mutton-kebob-ws-l-10538539.html