यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन
उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर आई है। राज्य के 30 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों का अब भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन होने जा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की एक उच्च-स्तरीय बैठक में इन अधिकारियों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।
बैठक में डीजीपी रहे मौजूद
राजधानी दिल्ली में हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड और उनके कार्य निष्पादन की गहन समीक्षा की गई, जिसके बाद समिति ने 30 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस कैडर में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी।
किन बैच के अफसरों को मिला लाभ
इस पदोन्नति प्रक्रिया में मुख्य रूप से वर्ष 1997, 1998, 1999 और 2000 के बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे इन अधिकारियों के लिए यह प्रमोशन एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने के बाद ये सभी अधिकारी औपचारिक रूप से आईपीएस रैंक धारण करेंगे।
प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की सूची
यूपी पुलिस के जिन 30 अधिकारियों को आईपीएस पद के लिए चुना गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
- सुरेश चंद्र रावत
- शोएब इकबाल
- राहुल मिठास
- आलोक शर्मा
- राजकुमार प्रथम
- महेश सिंह अत्री
- विनीत भटनागर
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव
- शशि शेखर सिंह
- कुलदीप सिंह प्रथम
- ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद
- हरेंद्र प्रताप यादव
- वंशराज सिंह यादव
- डॉक्टर कृष्ण गोपाल
- मधुबन कुमार सिंह
- कपिल देव सिंह
- बलवंत कुमार चौधरी
- राहुल श्रीवास्तव
- राजेश पांडे प्रथम
- प्रीति बाला गुप्ता
- विकास चंद्र त्रिपाठी
- पूर्णेन्दु सिंह
- हरेंद्र कुमार
- मार्तंड प्रकाश सिंह
- अभय नाथ त्रिपाठी
- पवित्र मोहन त्रिपाठी
- देवेश कुमार शर्मा
- प्रशांत कुमार प्रसाद
- डॉक्टर अरविंद कुमार
- सिद्धार्थ वर्मा
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow-30-pps-officers-promoted-to-ips-in-uttar-pradesh-full-list-local18-10603504.html