पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, सरकार ने आवेदन शुल्क में की बढ़ोतरी

अगर आप पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि केंद्र सरकार ने इसकी फीस में इजाफा कर दिया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।

बढ़ गई पासपोर्ट की फीस

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट से जुड़ी सेवाओं के लिए आवेदन शुल्क में संशोधन की घोषणा की है। अब आम नागरिकों को पासपोर्ट बनवाने या रिन्यू कराने के लिए अधिक जेब ढीली करनी होगी। सरकार ने 1 जुलाई 2026 से नई दरों को लागू करने का निर्णय लिया है। जो लोग मौजूदा पुरानी फीस पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास 1 जुलाई 2026 तक का समय है।

वयस्कों के लिए शुल्क का विवरण

18 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों के लिए सामान्य और तत्काल सेवा के शुल्क निम्नलिखित हैं:

  • 36 पेज का नया या रिन्यू पासपोर्ट: सामान्य श्रेणी में 2,500 रुपये और तत्काल में 5,000 रुपये
  • 60 पेज का नया या रिन्यू पासपोर्ट: सामान्य श्रेणी में 3,500 रुपये और तत्काल में 6,000 रुपये
  • खोए या फटे हुए पासपोर्ट के बदले 36 पेज का नया पासपोर्ट: सामान्य में 5,000 रुपये, तत्काल में 7,500 रुपये
  • खोए या फटे हुए पासपोर्ट के बदले 60 पेज का नया पासपोर्ट: सामान्य में 6,000 रुपये, तत्काल में 8,500 रुपये

बच्चों के लिए नई फीस संरचना

18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आवेदन शुल्क की स्थिति इस प्रकार है:

  • 36 पेज का नया या रिन्यू पासपोर्ट: सामान्य श्रेणी में 1,750 रुपये और तत्काल में 4,250 रुपये
  • खोया या फटा हुआ पासपोर्ट (36 पेज): सामान्य में 4,250 रुपये और तत्काल में 6,750 रुपये

अन्य सेवाओं के लिए शुल्क

पासपोर्ट से जुड़ी अन्य सेवाओं के लिए निर्धारित किए गए नए चार्ज इस प्रकार हैं:

  • पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट यानी PCC के लिए 750 रुपये
  • सर्टिफिकेट ऑफ आइडेंटिटी के लिए 1,000 रुपये
  • विदेशों में जारी होने वाले इमरजेंसी सर्टिफिकेट के लिए $15 अमेरिकी डॉलर।

https://www.indiatv.in/india/national/passport-gets-costlier-centre-govt-hike-application-fees-check-new-normal-rates-2026-06-25-1227374