धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के 5 असरदार मंत्र, गुप्त जप से दूर होगी पैसों की तंगी

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। यहां जानिए वे पांच चमत्कारी मंत्र, जिनका श्रद्धा और गोपनीयता के साथ जप करने से जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती।

माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर उनकी कृपा बनी रहती है, उसके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। यही वजह है कि भक्त मां की प्रसन्नता के लिए तरह-तरह के उपाय और मंत्र जप करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनका गोपनीय रूप से जप करने पर शुभ और सुखद परिणाम मिलने की मान्यता है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले मंत्र

नीचे दिए गए मंत्रों में से किसी एक का भी पूरी श्रद्धा के साथ प्रतिदिन जप करने पर शुभ फल प्राप्त होते हैं। इन मंत्रों के जप से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और धन से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

  • ॐ आं ह्रीं क्रौं श्रीं श्रियै नमः ममालक्ष्मीं नाशय नाशय मामृणोत्तीर्णं कुरु कुरु सम्पदं वर्धय वर्धय स्वाहा।
  • ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः।
  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः।
  • ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।
  • ॐ कमलायै नमः।

गोपनीय रूप से करें मंत्र जप

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कोई भी मंत्र तभी शुभ फल देता है जब उसका जप गुप्त रूप से किया जाए। यदि आप अपने मंत्र जप के बारे में दूसरों को बताते रहते हैं तो उसके सिद्ध होने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए जप शुरू करने से पहले यह संकल्प अवश्य लें कि आप कितने दिनों तक और किस समय इसका जप करेंगे।

किसी भी लक्ष्मी मंत्र को सही विधि से और गोपनीय रखते हुए जपने पर देवी लक्ष्मी जीवन में सुख-समृद्धि और शांति ला सकती हैं। मंत्र को सिद्ध करने के लिए मानसिक जप भी किया जा सकता है, जिसे शास्त्रों के अनुसार उचित माना गया है। किसी भी लक्ष्मी मंत्र का जप कम से कम 108 बार करना चाहिए। इसके लिए 108 मनकों की माला का उपयोग करें, ताकि मंत्र की संख्या में किसी तरह की कमी-बेशी न हो।

https://www.indiatv.in/religion/news-maa-lakshmi-ke-5-chamatkari-mantra-inka-gupt-roop-se-jap-karke-hoga-dhan-labh-2026-06-04-1222940