रद्द ट्रेनों की पूरी जानकारी
छत्तीसगढ़ में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने 25 जून से 29 जून 2026 के बीच ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके कारण इस रूट पर चलने वाली 10 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।
रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रभावित होने वाली गाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
- 28 जून 2026: रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (गाडी संख्या 68728)
- 28 जून 2026: बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (गाडी संख्या 68734)
- 28 जून 2026: गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (गाडी संख्या 68733)
- 28 जून 2026: बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर (गाडी संख्या 68719)
- 25 और 28 जून 2026: रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (गाडी संख्या 68746)
- 26 और 29 जून 2026: गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर (गाडी संख्या 68745)
- 25 और 28 जून 2026: रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर (गाडी संख्या 58205)
- 26 और 29 जून 2026: नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर (गाडी संख्या 58206)
- 26 और 29 जून 2026: रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (गाडी संख्या 58202)
- 28 जून 2026: कोरबा-रायपुर पैसेंजर (गाडी संख्या 58203)
शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें
रद्द ट्रेनों के अलावा, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है यानी वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचेंगी:
- 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर: 25 और 28 जून को यह गाड़ी गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी और बिलासपुर स्टेशन से झारसुगुड़ा के लिए चलेगी।
- 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर: 25 और 28 जून को यह गाड़ी बिलासपुर तक ही चलेगी और बिलासपुर से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर: 25 जून 2026 को यह गाड़ी बिलासपुर तक ही जाएगी और बिलासपुर व रायपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
यात्री क्या करें
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। यदि आपकी यात्रा 25 से 29 जून 2026 के दौरान इन प्रभावित रूटों पर है, तो कृपया रेलवे पूछताछ नंबर या NTES ऐप के माध्यम से ट्रेन की ताजा स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
https://hindi.news18.com/news/chhattisgarh/bilaspur-10-trains-cancelled-in-chhattisgarh-rail-passengers-please-take-note-check-the-full-list-local18-10600627.html