कच्चे आम की भुनी हुई चटनी: स्वाद ऐसा जो 6 महीने तक बना रहेगा ताजा, जानें बनाने का तरीका

गर्मियों में कच्चे आम की चटनी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन भुने हुए आम से बनी यह खास चटनी फ्रिज में स्टोर करने पर 6 महीने तक बिल्कुल खराब नहीं होती है।

भुने हुए कच्चे आम की चटनी बनाने की विधि

गर्मियों के मौसम में कच्चे आम का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। अगर आप साधारण तरीके से चटनी बनाते हैं, तो वह ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती। लेकिन, यदि आप आम को भूनकर चटनी तैयार करते हैं, तो इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। यह खट्टी-मीठी चटनी समोसे, कचौड़ी या पराठों के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है।

सामग्री और बनाने का तरीका

पहला चरण: सबसे पहले 4 मीडियम आकार के कच्चे आम लें। इन्हें अच्छी तरह धोकर पोंछ लें। अब गैस पर एक जाली रखें और आमों को तब तक भूनें जब तक कि उनका छिलका काला न पड़ जाए और आम अंदर से नरम न हो जाएं।

दूसरा चरण: भुने हुए आमों को ठंडा होने दें। इसके बाद इनका छिलका उतारकर गूदा निकाल लें और मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। साथ ही, एक पैन में जीरा, सौंफ, साबुत धनिया, थोड़ा मेथी दाना और काली मिर्च डालकर हल्का भून लें और फिर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें।

तीसरा चरण: अब एक पैन में तैयार आम का पेस्ट डालें और इसमें आधा कप से थोड़ी ज्यादा चीनी मिलाएं। इसके बाद इसमें 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, तैयार किया हुआ मसाला, काला नमक और स्वादानुसार सफेद नमक डालें।

चौथा चरण: सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा पानी डालकर पकने दें। जब मिश्रण का पानी सूख जाए और चटनी गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें। जब यह पूरी तरह ठंडी हो जाए, तो इसे एक साफ कांच के बर्तन में भरकर फ्रिज में रख लें। यह चटनी 6 महीने तक खराब नहीं होगी।

https://www.indiatv.in/lifestyle/recipes/try-making-roasted-raw-mango-chutney-it-stays-up-to-six-months-stored-in-the-refrigerator-note-this-recipe-2026-06-24-1227061