पाताल लोक से निकलेगा भारत का ब्रह्मास्त्र, पनडुब्बी से दुश्मन पर कहर बरपाएगी यह मिसाइल

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO एक बेहद घातक क्रूज मिसाइल पर काम कर रहा है, जिसे पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर से सीधे लॉन्च किया जा सकेगा। यह मिसाइल भारत की समुद्री सुरक्षा को अभेद्य बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगी।

समुद्री मोर्चे पर और अधिक शक्तिशाली होगा भारत

मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए हर देश अपने रक्षा तंत्र को मजबूत करने में लगा है। भारत भी इसमें पीछे नहीं है। थल और नभ के बाद अब समंदर में भी भारत अपनी शक्ति को लगातार बढ़ा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में तीन युद्धपोत भारतीय नौसेना को सौंपे हैं, जो देश की समुद्री ताकत में इजाफा करेंगे।

DRDO की नई तैयारी

भारतीय रक्षा वैज्ञानिक अत्याधुनिक तकनीक के जरिए लगातार नई और शक्तिशाली मिसाइलों का निर्माण कर रहे हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। संस्था एक ऐसी क्रूज मिसाइल तैयार कर रही है, जिसे समंदर की गहराइयों में छिपी पनडुब्बी से लॉन्च किया जा सकेगा। यह तकनीक भारतीय नौसेना को एक अलग ही स्तर पर ले जाएगी।

कितनी घातक होगी यह मिसाइल

इस मिसाइल की मारक क्षमता इसे बेहद खतरनाक बनाती है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह मिसाइल 500 से 800 किलोमीटर की दूरी तक सटीक हमला करने में सक्षम होगी। समुद्र के भीतर से अचानक हमला करने की इसकी क्षमता दुश्मनों के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं होगी।

https://hindi.news18.com/photogallery/defence/drdo-develop-new-submarine-launched-cruise-missile-500-to-800-kilometre-range-project-76-indian-navy-10598122.html